विकास कार्यों की समीक्षा में अफसरों की भारी लापरवाही

Untitled 3 copy 57
  • DM ने दूध उत्पादन में निरंतर गिरावट पर गहरी चिंता जताई और आयुक्त दुग्ध विकास को पत्र भेजने का दिया निर्देश 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और उद्योग विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने दूध उत्पादन के निरंतर गिरावट पर गंभीर चिंता जताई और महाप्रबंधक दुग्ध विकास की भूमिका पर सवाल खड़े किए। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने आयुक्त दुग्ध विकास को पत्र भेजने का निर्देश दिया, ताकि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुग्ध उत्पादन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़े

 ‘लव-जिहाद’ का बदला ट्रैंड…अब मुस्लिम को ‘MARRID’ पसंद हैं!

सचिव नेडा को पूर्णकालिक परियोजना अधिकारी की नियुक्ति हेतु पत्र भेजने के निर्देश दिए और कहा कि इस योजना को हर हाल में गति दी जानी चाहिए। बैठक में उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के भुगतान में विलंब पर भी कड़ा रुख अपनाया। जिलाधिकारी ने कहा कि लंबित भुगतान को तत्काल निस्तारित किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े

लव जिहाद का नया दांव, अब शादी-शुदा महिलाओं को फांस रहे मुसलमान, यह खबर पढ़कर रह जाएंगे दंग

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधूरे आवासों की स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द सभी अपूर्ण आवासों को पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि शासन की नीतियों और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की प्रगति पर सतत निगरानी रखें और सुनिश्चित करें कि विकास योजनाओं की गति प्रभावित न हो। इस समीक्षा बैठक में DFO  निरंजन सुर्वे राजेन्द्र, CMO डॉ. श्रीकांत शुक्ला, DDO B.N कन्नौजिया, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, DPRO श्रेया मिश्रा समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

  Nautanwa underpass death
Purvanchal

नौतनवां रेलवे अंडरपास के पास मध्य प्रदेश के रीवां निवासी व्यक्ति का मिला शव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी   Nautanwa underpass death :   नौतनवां कस्बे के राजेंद्र नगर रेलवे अंडरपास के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मिले एक मोबाइल […]

Spread the love
Read More
BSF BGB
Purvanchal

प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र “दयालु” ने शनिवार को लेहड़ा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

लिया विकास कार्यों का जायजा, कायाकल्प का आश्वासन उमेश चन्द्र त्रिपाठी Programa religioso de Maharajganj : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने के अवसर पर महाराजगंज के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने शनिवार को फरेंदा विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां लेहड़ा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Purvanchal

नौतनवां कस्बे में 12.91 करोड़ की लागत से आधुनिक फायर स्टेशन का निर्माण जारी

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने आज किया औचक निरीक्षण उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : नौतनवां तहसील क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होती दिखाई दे रही है। नौतनवां कस्बे से सटे ग्राम मुड़िला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट 12.91 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अग्निशमन केंद्र का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। शनिवार […]

Spread the love
Read More