बरेली: बवाल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मौलाना तौकीर रजा सहित गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद

Untitled 3 copy 52

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बरेली जिले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत परिषद के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान और अन्य सात शरारती तत्वों को शुक्रवार को नमाज़ के बाद हुई हिंसक झड़पों की कथित साजिश रचने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही रविवार तक जिले में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी।जिलाधिकारी (डीएम) अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि बरेली में बवाल के मुख्य साजिशकर्ता मौलाना तौकीर रजा समेत आठ उपद्रवियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने तौकीर रजा खान पर शुक्रवार को अपने भड़काऊ भाषण से हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा खान के उकसावे पर युवाओं की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी, जिससे खलील तिराहा से लेकर इस्लामिया मैदान तक “अराजकता” का माहौल बन गया। तौकीर रज़ा खान के साथ गिरफ्तार और जेल भेजे गए सात अन्य लोगों में सरफराज, मनीफुद्दीन, अज़ीम अहमद, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद आमिर, रेहान और मोहम्मद सरफराज शामिल हैं। न्यायिक हिरासत में भेजे गए आठ लोगों के अलावा, पुलिस ने पूछताछ के लिए लगभग 36 और कथित उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। एसएसपी ने दावा किया कि मौलाना तौकीर रजा खान शुक्रवार से ही निगरानी में थे। मौलाना तौकीर रजा खान ने कथित तौर पर शुक्रवार की रात पार्टी नेता और अपने दोस्त फरहत के घर पर बिताई, जबकि उनके समर्थकों को बताया गया कि वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

ये भी पढ़े

आई लव मोहम्मद की हकीकत और साज़िशों का सच

पुलिस अधीक्षक (यातायात) अकमल खान के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने मौलाना तौकीर रजा खान को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। शनिवार सुबह उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया और बाद में जेल भेज दिया गया। तौकीर रज़ा खान दो दशकों से ज़्यादा समय से राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं और बरेली और आसपास के जिलों में उनका कुछ प्रभाव है। तौकीर रजा खान सुन्नी इस्लाम के बरेलवी संप्रदाय के संस्थापक अहमद रज़ा खान के वंशज भी हैं। पहले भी उन पर कई विवादित मामलों में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। इसके पहले एसएसपी अनुराग आर्य ने संवाददाताओं को बताया था कि ‘‘तौकीर रजा खान को हिरासत में ले लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरेली में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस हिरासत में लिए जाने से पहले मौलाना तौकीर रजा खान ने शुक्रवार रात एक वीडियो बयान जारी किया जिसमें बरेली में हुई झड़पों से संबंधित आधिकारिक बयानों का खंडन किया और आरोप लगाया गया कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है, जिससे वह अपने समर्थकों को संबोधित नहीं कर पा रहे हैं। बरेली में शुक्रवार को सुबह उस समय हिंसा भड़क उठी, जब नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के समर्थन में भारी भीड़ जमा हो गई। अपने वीडियो में मौलाना तौकीर रजा खान ने प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘…इसमें भाग लेने वाले नौजवानों को मैं बधाई देता हूं। उन्होंने नमाज के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुसलमानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को एक पत्र सौंपने की अपनी योजना का जिक्र करते हुए अफसोस जाहिर किया कि उन्हें घर में ही पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इसीलिए मैं कल रात से अपने दोस्त के घर पर रहा।

ये भी पढ़े

लेह में जेन जेड और अरब स्प्रिंग स्टाइल में फैलाई गई हिंसा

उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल किया गया और एक झूठा बयान प्रकाशित किया गया।’’ तौकीर रजा खान ने कहा कि जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उनके घर उस समय पहुंचे, जब वह नमाज के लिए निकलने वाले थे और पुलिस बल बुलाकर उन्हें नजरबंद कर दिया।  उन्होंने चेतावनी दी, कि धार्मिक भावनाओं को दबाने की कोशिशें उल्टी पड़ेंगी। पुलिस इस मामले को जितना दबाने की कोशिश करेगी, यह उतना ही उभरेगा। अगर धार्मिक मामलों को रोकने की कोशिश की जाएगी, तो कोई चुप नहीं बैठेगा।’’ मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा, ‘‘अगर मैं नमाज़ पढ़ने गया होता, तो ऐसा कुछ नहीं होता। मुसलमानों पर जानबूझकर लाठियां चलाई गईं और उन पर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस समय नजरबंद हूं। अगर मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए तो मुझे खुशी होगी। जैसे अतीक को गोली मारी गई, वैसे ही मुझे भी गोली मार दो। लेकिन सरकार को उत्तर प्रदेश और देश का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया, ‘‘अगर पुलिस का यही तरीका रहा तो मुल्क के हालात बिगड़ने का अंदेशा है। मैं नहीं चाहता कि मेरे देश और मेरे शहर का माहौल खराब हो। इस बार कोई हिंदू-मुस्लिम झगड़ा नहीं हुआ, पुलिस ने खुद जनता को नुकसान पहुंचाया और मुसलमानों पर अत्याचार किए।’’ तौकीर रजा खान का यह बयान जिलाधिकारी अविनाश सिंह और उप महानिरीक्षक अजय कुमार साहनी द्वारा यह कहे जाने के बाद आया है कि बरेली में हिंसा एक ‘‘सुनियोजित साजिश’’ का नतीजा थी।

जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

बवाल के बाद जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। बीएसएनएल क्षेत्रीय कार्यालय के जीएम पंकज पोरवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर जो पत्र वायरल हुआ है, वह सही है। शासन के निर्देश पर कुछ देर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। हमारे पास आधिकारिक पत्र आ गया है।

ये भी पढ़े

यदि आप भी रोज इस्तेमाल करते हैं कंडोम, तो सावधान! हो जाएंगे नपुंसक…

Spread the love

Dharmendra Pradhan's resignation
Politics Uttar Pradesh

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर वाराणसी में छात्रों का अनोखा जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ बांटी ‘मेलोडी टॉफी’

Dharmendra Pradhan’s resignation : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद देश के कई हिस्सों में छात्रों और प्रदर्शनकारियों के बीच प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी छात्रों ने अनोखे अंदाज में अपनी खुशी जाहिर की। छात्रों ने ढोल-नगाड़ों […]

Spread the love
Read More
India vs Zimbabwe 2nd T20
Sports Uttar Pradesh

ईशान किशन का शानदार अर्धशतक, तिलक वर्मा भी कर रहे हैं अच्छी बैटिंग

भारत की मजबूत शुरुआत India vs Zimbabwe 2nd T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला आज जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 1-0 से आगे है। भारत और जिम्बाब्वे […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या एयरपोर्ट पर बढ़ा यात्री भार, छह महीने में 3.70 लाख से अधिक लोगों ने भरी उड़ान

Ram Mandir Tourism : राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धार्मिक पर्यटन का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरी है। इसका सीधा असर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखने को मिल रहा है। वर्ष 2026 के पहले छह महीनों (जनवरी से जून) में 3.70 लाख से अधिक यात्रियों ने अयोध्या आने […]

Spread the love
Read More