मदर डेयरी ने घटाएं अपने उत्पादों के दाम:  दूध, पनीर, घी… सबके दाम हुए कम

Untitled 9 copy 11

लखनऊ। सरकार ने GST में सुधर किया है। अब इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है। मदर डेयरी ने मंगलवार को ग्राहकों को राहत देते हुए दूध के दाम में कटौती कर दी है। 22 सितंबर से नए GST रेट्स लागू होने वाले हैं लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने अपने पैकेज्ड दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर तक की कटौती कर दी है। मदर डेयरी ने अपने एक लीटर टोंड टेट्रा पैक दूध के दाम को 77 रुपये से घटाकर 75 रुपये कर दिया है। इसके अलावा घी-पनीर समेत अन्य सामानों के भी दाम घटाए हैं।

सरकार ने बीते तीन सितंबर को GST सुधारों का ऐलान किया था और तमाम जरूरी सामानों पर लागू टैक्स में कटौती की जानकारी शेयर की थी। वित्त मंत्री ने कहा था कि 22 सितंबर से GST के नए रेट्स लागू होंगे और दूध, पनीर से लेकर एसी-टीवी तक सस्ते हो जाएंगे। इनके लागू होने से पहले ही मदर डेयरी ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए अपने मिल्क प्रोडक्ट्स की कीमतें कम कर दी हैं। मदर डेयरी ने नए मानदंडों के साथ सभी उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैक्स लाभ ग्राहकों को देने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। गौरतलब है कि कंपनी का पूरा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो या तो जीरो GST या 5 प्रतिशतके सबसे निचले स्लैब के अंतर्गत आता है।

Spread the love

Bank Holiday
Business homeslider National

आज से 30 जून तक कई राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

Bank Holiday अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)  के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, 26 जून से 30 जून 2026 के बीच देश के विभिन्न राज्यों में सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंक अलग-अलग कारणों से बंद रहेंगे। इन पांच […]

Spread the love
Read More
LPG Price today
Business homeslider

इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सरकार ने हटाईं सभी सप्लाई पाबंदियां

LPG केंद्र सरकार ने इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड LPG की सप्लाई पर लगी सभी सेक्टर-वार पाबंदियां हटा दी हैं। साथ ही, पश्चिम एशिया संकट के दौरान सीमित की गई बल्क LPG सप्लाई को भी आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है। सरकार के […]

Spread the love
Read More
UP MSP procurement rises
Business

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में MSP खरीद आठ जुलाई तक, 6.18 लाख घरों को मंजूरी

UP MSP procurement rises :  उत्तर प्रदेश के किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए केंद्र सरकार ने दो बड़े फैसले लेकर राहत दी है। एक तरफ जहां किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए गेहूं, चना और मसूर की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया […]

Spread the love
Read More