महराजगंज में राजस्व निरीक्षक को रिश्वतखोरी के मामले में DM ने किया सस्पेंड

Untitled 1 copy 15

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । महराजगंज जिले में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले राजस्व निरीक्षक योगेन्द्र कुमार को जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। महराजगंज जिले में भ्रष्टाचार की जड़ों को उजागर करती एक बड़ी कार्रवाई हुई है। तहसील सदर में तैनात राजस्व निरीक्षक योगेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोप में जिलाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। मामला अशोक कुमार शर्मा बनाम सरकार के मुकदमे से जुड़ा है, जो मौजा पौहरिया, तप्पा मटकोपा, परगना हवेली, तहसील सदर से संबंधित है।

शिकायतकर्ता अशोक कुमार शर्मा ने आरोप लगाया था कि प्रकरण में सकारात्मक रिपोर्ट लगाने के लिए राजस्व निरीक्षक ने अवैध धनराशि की मांग की। रुपये न देने पर गलत व भ्रामक रिपोर्ट भेजी गई। शिकायत पर उपजिलाधिकारी महराजगंज द्वारा जांच कराई गई। जांच आख्या 6 सितम्बर 2025 को सामने आई, जिसमें पेश किए गए ऑडियो और वीडियो साक्ष्य से यह साफ हो गया कि राजस्व निरीक्षक ने वास्तव में रिश्वत मांगी थी। इतना ही नहीं, कार्य प्रदर्शन की समीक्षा में भी राजस्व निरीक्षक की लापरवाही उजागर हुई। उ0प्र0 राजस्व संहिता-2006 की धारा-24 के अंतर्गत कुल 45 प्रकरणों में से मात्र 4 का प्रारंभिक आख्या प्रस्तुत किया गया। धारा-32/38 के 9 प्रकरणों और धारा-30 के 19 प्रकरणों में कोई कार्यवाही नहीं की गई। यह स्पष्ट हुआ कि राजस्व निरीक्षक ने न केवल भ्रष्टाचार किया, बल्कि सरकारी दायित्वों की भी गंभीर उपेक्षा की।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मामले को गंभीर मानते हुए कहा कि राजस्व निरीक्षक द्वारा उ0प्र0 सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली-1956 के नियम 3 व 11 का उल्लंघन किया गया है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर योगेन्द्र कुमार को उप्र सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के नियम 7 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है। निलंबन अवधि में राजस्व निरीक्षक का मुख्यालय तहसील निचलौल निर्धारित किया गया है। उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय से अनुपस्थित रहने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

जिलाधिकारी के इस कार्रवाई के बाद किसानों और फरियादियों ने राहत की सांस ली है और आमजन में यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं जिलाधिकारी ने साफ साफ कह दिया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में शिथिलता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी/कर्मचारी संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराए जाने हेतु कड़ा निर्देश। शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More