सीतापुर में सनसनी: ड्यूटी के दौरान पीएसी जवान को लगी गोली, मौत

Murder
  • सर्विस रायफल से ताबड़तोड़ चली गोलियां
  • घटना की जानकारी मिलते ही घरवालों में मचा कोहराम
  • खुदकुशी किए जाने का मामला मानकर पुलिस कर रही छानबीन
  • पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
  • पीएसी कैंप की दूसरी मंजिल पर हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम-प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सीतापुर जिले के पीएसी कैंप शनिवार सुबह उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, पीएसी में तैनात एक जवान की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीएसी कैंप की दूसरी मंजिल पर बने टावर पर तैनात था।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन शुरू की। पुलिस प्रथम दृष्टया खुदकुशी मान रही, लेकिन वहां पर मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तैर रही है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से जनपद अमरोहा के ग्राम ईश्वर देव गांव निवासी हिमांशु सिंह 2021 बैच का सिपाही था।
वह मुरादाबाद की 24 वीं बटालियन के जी दल में तैनात था और दो माह की ड्यूटी के लिए सीतापुर आया था। बताया जा रहा है कि मृतक सिपाही के कान में मोबाइल का इयरबड्स भी लगा मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल और पीएसी अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन इसे हादसा से भी नकारा नहीं जा सकता, लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। वहीं हिमांशु की मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। यही नहीं बताया जा रहा है उसके गांव में भी मातम का माहौल है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Untitled 6 copy
Central UP

बालसाहित्य में गीतिका की अनूठी पहल: डॉ. दवे

Poem आज के परिवेश में जहाँ अन्य विमर्श एक स्तरीय आयाम पर हैं, वहीं बालसाहित्य का क्षितिज एक विशेष विमर्श की माँग कर रहा है। बहुधा जब हम बालसाहित्य की बात करते हैं तो पाठ्यपुस्तक की कविता-कहानी सुनाकर इसे इतिश्री मान लेते हैं, लेकिन बालकों का साहित्य और उनकी जिज्ञासा किसी वस्तु अथवा व्यक्ति के […]

Spread the love
Read More
Untitled 8 copy
Central UP Uttar Pradesh

UNDER-14- लखनऊ की अदित्रि शुक्ला ने मचाया धमाल

तीरंदाजी में कांस्य पुरस्कार जीतकर महाराष्ट्र में किया यूपी का नाम रौशन नवाबनगरी के मानस गार्डन में रहता है अदित्रि का परिवार नया लुक संवाददाता लखनऊ की बेमिसाल प्रतिभा अदित्रि ने महाराष्ट्र के पालघर में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अदित्रि ने राष्ट्रीय स्तर […]

Spread the love
Read More
कांग्रेस
Central UP

समान विचारधारा के लोगों को अपने साथ जोड़ेगी कांग्रेस: संदीप दीक्षित

चुनाव में प्रभावी भूमिका निभाएगा कांग्रेस का रचनात्मक विभाग लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन में बुधवार को रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने प्रेसवार्ता में कहा कि रचनात्मक कांग्रेस विभाग समान विचारधारा रखने वाले कांग्रेस के बाहर के सामाजिक संगठनों, समुदायों, और आंदोलन संगठनों को जोड़ने का काम करेगा, […]

Spread the love
Read More