ऊर्जा क्षेत्र में K2 Infragen की नई परियोजनाएं, राजस्थान में करेगी निर्माण कार्य

Infrastructure

Infrastructure गुरुग्राम (ब्यूरो) देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और कोर इंजीनियरिंग सेक्टर की प्रमुख कंपनी K2 Infragen Ltd. को राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPN) से कुल 56.91 करोड़ रुपये के दो बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं। इन ऑर्डर्स के साथ कंपनी ने पावर ट्रांसमिशन सेक्टर में अपनी मौजूदगी और मजबूत की है। इन प्रोजेक्ट्स के तहत झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ में 29.85 करोड़ रुपये की लागत से नया 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन और उससे जुड़ी लाइनें बनाई जाएंगी। वहीं बीकानेर के सेरूना में 27.06 करोड़ रुपये की लागत से 220 केवी और 132 केवी ट्रांसमिशन लाइनों का निर्माण किया जाएगा। दोनों प्रोजेक्ट्स को 15 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़े

ये पंजाब है साहब! यहाँ की एक बहू ने अपने DGP ससुर लड़ाया इश्क़

दिसंबर 2025 से अब तक कंपनी को ऊर्जा, T&D, रेलवे और रिन्यूएबल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 411.91 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिल चुके हैं। इसके अलावा कंपनी ने सड़क और रेलवे सेक्टर में करीब 580 करोड़ रुपये के टेंडर्स के लिए भी बोली लगाई है, जिससे कंपनी की तेजी से बढ़ती ऑर्डर बुक और विस्तार की रणनीति का संकेत मिलता है। K2 Infragen Ltd के फाउंडर ऐंड मैनेजिंग डायरेक्टर, पंकज शर्मा ने कहा कि K2 Infragen पावर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बड़े स्तर पर बेहतर गुणवत्ता के साथ काम करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। राजस्थान और कर्नाटक में सीधे टीएंडडी ऑर्डर मिलने से हमारी संस्था का देश के अलग-अलग हिस्सों में विस्तार बढ़ रहा है और रेवेन्यू विजिबिलिटी भी मजबूत हो रही है। आगे चलकर हम सरकारी प्रोजेक्ट्स के जरिए स्थायी आय बढ़ाने के लिए टीबीसीबी (टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग) के अवसरों को भी तलाशने का लक्ष्य रख रहे हैं।

साल 2015 में स्थापित K2 Infragen ने रोड्स, रेलवे, पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, सिविल कंस्ट्रक्शन, वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे कई इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में एक भरोसेमंद कंपनी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। कंपनी के क्लाइंट्स में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे, आरवीपीएन, कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन, एनएचएआई, हिंदुस्तान कॉपर, एलएंडटी, टाटा और एमपी बिड़ला ग्रुप जैसी बड़ी संस्थाएं शामिल हैं। राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में काम कर रही K2 Infragen अलग-अलग सेक्टर में अपनी मौजूदगी के जरिए रिस्क कम करने, बेहतर मुनाफा बनाए रखने और प्रोजेक्ट्स के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर काम कर रही है। टीएंडडी के अलावा कंपनी ने रोड प्रोजेक्ट्स और वाटर सप्लाई इंफ्रास्ट्रक्चर में भी अहम योगदान दिया है, जिससे जरूरी सेवाओं तक लोगों की पहुंच बेहतर हुई है।

ये भी पढ़े

बड़ी दहशतगर्दी: ट्रेन पर बम से हमला, 30 की मौत, सैकड़ों घायल

K2 Infragen लगातार नए क्षेत्रों और सेक्टर में अपने काम का विस्तार कर रही है। हाल में मिले ये ऑर्डर्स क्वालिटी, तय समय में काम पूरा करने और लॉन्ग-टर्म वैल्यू देने की कंपनी की कमिटमेंट को और मजबूत करते हैं। इसके साथ ही कंपनी भारत की इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ स्टोरी में एक भरोसेमंद पार्टनर के रूप में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रही है। K2 Infragen Limited के बारे में साल 2015 में स्थापित K2 Infragen भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की एक प्रमुख पब्लिकली लिस्टेड कंपनी है। एक इंटीग्रेटेड EPC कंपनी के रूप में यह पूरे भारत में रोड्स, रेलवे, पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन, सिविल कंस्ट्रक्शन, वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे सेक्टर में बड़े प्रोजेक्ट्स की इंजीनियरिंग, एग्जीक्यूशन और डिलीवरी का काम करती है। कंपनी का फोकस क्वालिटी वर्क और तय समय में प्रोजेक्ट पूरा करने पर रहता है। कंपनी के क्लाइंट्स में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड, कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, NHAI, HSIIDC, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, एमपी बिड़ला ग्रुप, L&T और TATA जैसी बड़ी संस्थाएं शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में ऑपरेशंस के साथ K2 Infragen लगातार मजबूत एडेप्टेबिलिटी और बेहतर एग्जीक्यूशन क्षमता का प्रदर्शन कर रही है। क्वालिटी, समय पर डिलीवरी और क्लाइंट्स की उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन की कमिटमेंट के साथ कंपनी भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अहम योगदान देने की मजबूत स्थिति में है। अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में मौजूदगी से कंपनी किसी एक सेक्टर पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता से बचती है। साथ ही इससे बेहतर मार्जिन और अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के बीच बेहतर तालमेल का फायदा भी मिलता है। कंपनी अपने विभिन्न ऑपरेशनल वर्टिकल्स में एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, जिससे उसकी रिलाएबिलिटी और बेहतर डिलीवरी की पहचान लगातार मजबूत हो रही है।

Spread the love

LPG
Business homeslider Uttar Pradesh

LPG Price Today: LPG, CNG और PNG के नए रेट जारी, जानें आज आपके शहर में कितनी है कीमत

LPG Price Today: LPG, CNG-PNG के नए रेट जारी, जानें आज के दाम New Delhi : LPG, CNG और PNG का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए 9 अक्टूबर 2026 को कीमतों के मोर्चे पर राहत की खबर है। उपलब्ध दरों के मुताबिक, आज घरेलू LPG सिलेंडर, CNG और PNG की कीमतों में कोई नया […]

Spread the love
Read More
homeslider Sports Uttar Pradesh

2. कभी था क्रिकेट का चमकता सितारा, फिर लगा 12 साल का बैन; जानें पूरी कहानी

भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू, फिर लगा 12 साल का बैन; थामी सोलेकिले की कहानी हैरान कर देगी Thami Tsolekile : क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ियों का सफर शानदार उपलब्धियों के लिए याद किया जाता है, तो कुछ की कहानी विवादों के कारण चर्चा में आ जाती है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

दुर्गा पूजा-दशहरा पर डीसीपी पूर्वी के नेतृत्व में पुलिस की पैदल गश्त

दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, चिनहट में DCP पूर्वी ने किया पैदल गश्त ए अहमद सौदागर Lucknow : आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर पुलिस ने पूरे चिनहट क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है। इसी कड़ी में DCP पूर्वी डॉ दीक्षा […]

Spread the love
Read More