ANTF सहारनपुर की बड़ी कार्रवाई, ₹1.30 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

सरकारी

ANTF मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ANTF यूनिट सहारनपुर ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मेरठ जिले के सरुरपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से कुल 640 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और ₹1,000 नकद बरामद किए गए हैं। जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹1.30 करोड़ आंकी जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था), अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) तथा पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में की गई।

ये भी पढ़े

पेट्रोल-डीजल को लेकर कड़ा निर्देश जारी, डिब्बे में पेट्रोल बंद

सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

ANTF यूनिट सहारनपुर के उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि सरुरपुर थाना क्षेत्र में कुछ लोग मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे हैं। इस सूचना पर मंगलवार को टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मेरठ-शामली हाईवे के पास घेराबंदी की और एक संदिग्ध को पकड़ लिया। टीम में हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार, कांस्टेबल शिवम चौधरी, विकास कुमार, आशीष कुमार के अलावा सरुरपुर थाने के उपनिरीक्षक अनिल कुमार और हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार भी शामिल रहे।

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार तस्कर की पहचान शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के पावटी कलां गांव निवासी शौकीन अली पुत्र अलीशेर के रूप में हुई है।

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। उसने बताया कि वह बरेली से एक बड़े तस्कर से हेरोइन लेकर उसे आगे दो लोगों तक पहुंचाने जा रहा था। आरोपी ने यह भी कहा कि वह इस अवैध कारोबार को अपनी व्यक्तिगत जरूरतों और शौक पूरे करने के लिए करता था। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Spread the love

2 thoughts on “ANTF सहारनपुर की बड़ी कार्रवाई, ₹1.30 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार”

Comments are closed.

Crime News

चुनौती: जांच की आंच में तपती पुलिस, बीस दिन बाद भी नहीं मिले बुजुर्ग महिला छिदाना के हत्यारे

अधिकारियों के पेंच कसने के बाद भी संगीन घटनाओं की जांच पड़ताल में नहीं बढ़ रहे कदम हवा में पुलिस चला रही तीर, परिजनों को मिल रही निराशा खुर्रमपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : कहते हैं कि अपराधी मौका-ए-वारदात पर कोई न कोई सुबूत जरुर छोड़ता है। पुलिस उसके […]

Spread the love
Read More
Crime News

दुर्गा पूजा-दशहरा पर सुरक्षा को लेकर चिनहट इंस्पेक्टर ने की बैठक

पंडालों में CCTV कैमरे और अग्निशमन उपकरण जरूरी नियम-कानून व गाइडलाइन का पालन कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की ए अहमद सौदागर Chinhat Durga Puja : चिनहट कोतवाली परिसर में आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार […]

Spread the love
Read More
Jhansi
Crime News Uttar Pradesh

बेटी की हत्या पर भड़की मां, हत्यारों को दें फांसी

Jhansi: झांसी में 19 वर्षीय युवती चंचल की हत्या के बाद उसके माता-पिता का दर्द और गुस्सा सामने आया है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटे बाद आरोपी कमल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। हालांकि, मृतका के माता-पिता का कहना […]

Spread the love
Read More