कपड़ा कारोबारी, पत्नी और बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, फ्लैट में मृत पड़े मिले तीनों के शव

IMG 20250630 WA0010
  • कोई जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की आंशका
  • डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन करने में जुटे पुलिस अफसर
  • कमरे से मिला सुसाइड नोट, देर तक नहीं पता चला था जान देने का कारण
  • चौक थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। घरेलू कलह, बेरोज़गारी या फिर कर्ज को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चौक क्षेत्र के नक्खास स्थित अशरफाबाद निवासी 48 वर्षीय कपड़ा कारोबारी शोभित रस्तोगी, उनकी पत्नी सुचिता व 16 वर्षीय बेटी ख्याति रस्तोगी फ्लैट के कमरे में मृत पड़े मिले। सोमवार सुबह कमरे से देर तक न निकलने पर आसपास में रहने वालों ने आवाज दी। जवाब न मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे तो वहां का मंजर देख दंग रह गए। कपड़ा कारोबारी, उनकी पत्नी व बेटी का शव बेड पर पड़ा था। पुलिस आनन-फानन में तीनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इस संबंध में डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सुसाइड नोट में क्या लिखा है इसको देखा नहीं गया है। पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन शुरू कर दी। आंशका जताई जा रही है कि अधिक कर्ज होने से दंपति ने बेटी के साथ कोई जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी है।

जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अधिकारियों का कहना है इससे नकारा नहीं जा सकता लिहाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ पता चल सकेगा कि इनकी मौत कैसे हुई है। मामले की पड़ताल कर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक शोभित रस्तोगी कपड़े का कारोबार करते हैं और उनकी दुकान राजाजीपुरम में है। वह पत्नी सुचिता व बेटी ख्याति रस्तोगी के साथ चौक थाना क्षेत्र के नक्खास के अशरफाबाद स्थित एक फ्लैट में रहते थे। सोमवार सुबह कमरे में शोभित रस्तोगी, सुचिता रस्तोगी व बेटी ख्याति रस्तोगी की एक साथ शव मिलने की खबर पर इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहां पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। आंशका जताई जा रही है कारोबार में घाटा होने पर शोभित ने यह कदम उठाया। डीसीपी पश्चिमी के मुताबिक इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

बुझ गए परिवार के चिराग, चारों ओर चीख-पुकार

कपड़ा कारोबारी शोभित रस्तोगी, उनकी पत्नी सुचिता व बेटी ख्याति की मौत की सूचना करीबी व रिश्तेदारों को मिली तो मुहल्ले में में मातम छा गया। जब तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था तो मानों करीबियों पर कहर का पहाड़ टूट पड़ा। लोगों की आंख में आंसू थे। हर किसी के जुबान पर एक ही सवाल था कि आखिर शोभित ने यह कदम क्यों उठाया। इस मामले में डीसीपी पश्चिमी का कहना है कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

Spread the love

Congress SP
homeslider Raj Dharm UP

UP में INDIA गठबंधन में खटास! कांग्रेस ने SP से मांगी आधी सीटें, मचा सियासी घमासान

Congress-SP उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर INDIA गठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे पर तनाव के संकेत साफ दिखाई देने लगे हैं। कांग्रेस के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के हालिया बयानों ने समाजवादी पार्टी (सपा) की चिंता बढ़ा दी है। कांग्रेस ने न सिर्फ करीब आधी सीटों […]

Spread the love
Read More
Lord Shri Ram
Analysis homeslider Raj Dharm UP

चंदा चोरी में क्यों उठ रही हैं न्यास से जुड़े सरकारी नुमांइदों पर उंगली

Lord Shri Ram प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में प्रभु रामलला मंदिर न्यास के भीतर जो चंदा सम्बंधी अनियमितता और चोरी का मामला सामने आया, वह न केवल धन के लेन-देन की सवालिया निशानियों को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि न्यास और सरकारी पदों के बीच किस तरह का गहन घालमेल […]

Spread the love
Read More
Politics
Analysis homeslider Raj Dharm UP

घर बैठे अखिलेश कैसे करेंगे BJP के वोट में सेंधमारी

Politics समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव कब तक सोशल मीडिया पर ट्वीट करके अपनी राजनीति चमकाते रहेंगे। वह क्यों अपने एयर कंडीशनर रूम से बाहर आकर जनता से संवाद नहीं करते हैं। बिना हाथ-पैर हिलाए और चलाए अखिलेश कभी मोदी तो कभी योगी सरकार पर हर उस मुद्दे के खिलाफ हमला बोलते रहते हैं, […]

Spread the love
Read More