आईजी जेल का आदेश जेल अधीक्षक के ठेंगे पर!

आईजी

आईजी

मारपीट के आरोपी डिप्टी जेलर को बचाने की चल रही कवायद

डिप्टी जेलर की श्रावस्ती ड्यूटी लगाने के बाद नहीं किया गया रिलीव

राकेश यादव

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार का आदेश जेल अधीक्षक के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि आदर्श कारागार में तैनात डिप्टी जेलर की आईजी जेल ने श्रावस्ती जेल पर अस्थाई ड्यूटी लगाई। इस आदेश के एक पखवारा बीत जाने के बाद भी डिप्टी जेलर को अभी तक रिलीव नहीं किया गया है। चर्चा है कि जेलकर्मी से मारपीट करने के आरोपी डिप्टी जेलर को बचाने की कवायद के तहत यह कार्रवाई की गई है। इस मामले को लेकर जेलकर्मियों में तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती 11 मार्च 2025 को आईजी जेल पीवी रामाशास्त्री के निर्देश पर एआईजी प्रशासन धर्मेंद्र सिंह ने आदर्श कारागार में तैनात डिप्टी जेलर अजीत सिंह को हटाए जाने का आदेश जारी किया। मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में डिप्टी जेलर अजीत सिंह को अग्रिम आदेश तक के लिए श्रावस्ती जेल पर अस्थाई ड्यूटी के लिए लगाया गया। जेल पर आदेश आए हुए करीब दस दिन का समय बीत चुका है। आईजी जेल के आदेश के बावजूद अस्थाई ड्यूटी पर लगाए गए डिप्टी जेलर को आदर्श कारागार के प्रभारी अधीक्षक प्रशासन ने अभी तक रिलीव नहीं किया है।

सूत्रों का कहना है कि बीते दिनों हटाए गए डिप्टी जेलर ने कारागार में तैनात एक ट्रेनर की जेलर कार्यालय में पिटाई कर दी थी। पीड़ित कर्मी ने इसकी शिकायत विभागीय मंत्री से लेकर आईजी, आयोग तक की थी। मामले की जांच चल रही है। जांच के लिए आयोग ने डीआईजी लखनऊ परिक्षेत्र को तलब किया है।

बताया गया है कि आरोपी डिप्टी जेलर को बचाने के लिए आनन फानन में आरोपी डिप्टी जेलर की श्रावस्ती जेल पर अस्थाई ड्यूटी लगा दी गई है। जेल के प्रशासनिक अधीक्षक ने स्वजातीय चहेते आरोपी डिप्टी जेलर को कई कमाऊ उद्योगों का प्रभार सौंप रखा है। करीब दो माह बाद सेवानिवृत होने वाले प्रभारी अधीक्षक प्रशासन इस दौरान कमाई का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते है। इस संबंध में प्रभारी अधीक्षक प्रशासन बृजेंद्र सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने डिप्टी जेलर की ड्यूटी श्रावस्ती जेल पर लगाए जाने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उन्हें जल्दी रिलीव कर दिया जाएगा।

रेट वेरिफिकेशन कराए बगैर किया जा रहा भुगतान

आदर्श कारागार में संचालित उद्योगों के लिए ठेकेदारों के माध्यम से रा मटेरियल की आपूर्ति कराई जाती है। सूत्रों का कहना है कि आदर्श कारागार के पूर्व अधीक्षक ने सामानों की आपूर्ति करने वाले ठेकेदारों का भुगतान रेट वेरिफिकेशन कराने के बाद करने का निर्देश दिया था।

पूर्व अधीक्षक का निर्देश फाइलों में कैद कर ठेकेदारों का अनाप शनाप तरीके से भुगतान किया जा रहा है। हकीकत यह है कि जेल में अनाप शनाप दामों पर सामनों की आपूर्ति कराई जा रही है। इसकी पुष्टि जेल के दस्तावेजों से की जा सकती है।

READ MORE

ICC T20 Rankings में बड़ा अपडेट: अभिषेक शर्मा नंबर 1 पर कायम, ईशान किशन से कड़ी टक्कर

BJP मल्टीलेयर भ्रष्टाचार करके वोटों की लूट कर रही: अखिलेश

 

प्रतीक यादव
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

प्रतीक यादव की PM रिपोर्ट आई, नहीं मिले चोट के निशान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर ने राजनीतिक गलियारों को शोक में डुबो दिया है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन के बाद KGMU में पोस्टमार्टम […]

Read More
Untitled 9 copy
Analysis homeslider Raj Dharm UP

रोहित शेखर तिवारी याद है न आप लोगों को..!

राजीव तिवारी  पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव की आज सुबह सुबह संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत ने यूपी की राजनीति और मीडिया से जुडे लगभग हर किसी को स्तब्ध कर दिया। आम तौर पर विवादों से दूर रहने वाले प्रतीक पिछले कुछ समय से अपनी शादी को‌ लेकर चर्चा में थे। और […]

Read More
Untitled 5 copy
homeslider Raj Dharm UP

छलका भाई का दर्द, अखिलेश ने जो कहा वो सुनकर नम हो जाएंगी आपकी भी आंखें…

सैफई से लेकर लखनऊ तक प्रतीक की चर्चा लेकिन मुंह नहीं खोल रहे सपा के कार्यकर्ता नया लुक ब्यूरो भले ही सामाजिक रूप से सपा मुखिया अखिलेश यादव और प्रतीक यादव के बीच अनबन दिखती थी, लेकिन दोनों में बैर या कटुता का भाव नहीं था। विभिन्न मतभेदों के बाद जब दोनों एक दूसरे से […]

Read More