प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला सच

 प्रतीक यादव

उत्तर प्रदेश के चर्चित राजनीतिक परिवार से जुड़े प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद उनकी अचानक हुई मौत को लेकर कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी मृत्यु का मुख्य कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स था,

जिसमें दिल और सांस की प्रक्रिया अचानक बंद हो जाती है।

 मौत की असली वजह क्या रही?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक यादव के शरीर में पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म पाया गया,

यानी फेफड़ों की नसों में खून का बड़ा थक्का जम गया था। यह स्थिति बेहद गंभीर होती है और अचानक जानलेवा साबित हो सकती है।

रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया कि शरीर के निचले हिस्से से खून का थक्का ऊपर की ओर गया, जिससे धमनी और फेफड़ों में संक्रमण जैसी स्थिति बनी और अंततः कार्डियक अरेस्ट हो गया।

ये भी पढ़े

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ के पिपरा घाट पर होगा

 

कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स क्या है?

यह एक ऐसी मेडिकल स्थिति है जिसमें व्यक्ति का हृदय और श्वसन तंत्र अचानक काम करना बंद कर देता है।

यह स्थिति अक्सर गंभीर ब्लड क्लॉट या ऑक्सीजन सप्लाई रुकने के कारण होती है।

मेडिकल जांच और विसरा रिपोर्ट

पोस्टमार्टम के दौरान उनके हृदय और फेफड़ों से जुड़े थ्रोम्बोएम्बोलिक पदार्थों को सुरक्षित रखकर आगे की जांच के लिए भेजा गया है। विसरा को भी रासायनिक परीक्षण के लिए संरक्षित किया गया है

ताकि मौत के सभी पहलुओं की पुष्टि की जा सके। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि शरीर पर पाए गए सभी चोट के निशान मृत्यु से पहले के (एंटेमॉर्टेम) थे।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी मौत

जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अचानक बीमार पड़े थे और स्थिति तेजी से बिगड़ती चली गई।

ये भी पढ़े

पेपर लीक से परेशान छात्रों को आनंद सर की सलाह, हार मत मानो

 

फिटनेस को लेकर जाने जाते थे प्रतीक यादव

38 वर्षीय प्रतीक यादव एक फिटनेस प्रेमी व्यक्ति थे और सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे।

वे एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे, लेकिन उन्होंने अपना अलग रास्ता चुना।

उनकी पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव राजनीति में सक्रिय हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

पश्चिम बंगाल में बदलाव, ‘इंडिया’ से बांग्लादेश तक सहमा

IPL में पंजाब किंग्स की हार से बढ़ा तनाव, प्रीति जिंटा ने अफवाहों पर जताई नाराजगी

अखिलेश यादव ने साझा की प्रतीक यादव संग आखिरी मुलाकात, कही दिल छू लेने वाली बात

Spread the love

SaharanpurMurderCase
Uttar Pradesh

इम्तिहान देकर निकली पत्नी, रास्ते में बिछ गई पति की लाश , प्रेम विवाह का खूनी अंत

SaharanpurMurderCase : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से सामने आई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रही एक युवती के सामने उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस आरोपी की […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh weather update
Uttar Pradesh

यूपी में हीटवेव का कहर जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम पूरी तरह से गर्मी के तेवर दिखा रहा है। बारिश की कमी के चलते राज्य के कई हिस्सों में भीषण हीटवेव का असर लगातार जारी है। लोग दिन से लेकर रात तक उमस और गर्म हवाओं से परेशान हैं। बुधवार यानी 10 जून को भी राहत मिलने के […]

Spread the love
Read More
Kanpur Dehat
Uttar Pradesh

सास से आंखें हुई चारः बीवी को छोड़ सासु मां से कर डाली कोर्ट मैरिज

दामाद बना अपनी ही सास का दूल्हा, शादी के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल तेजी से टूट रहे रिश्तों की मिसाल बनी कानपुर देहात की यह शादी, चर्चा नया लुक डेस्क Kanpur Dehat :   एक साल पहले ही शादी हुई थी। वह उसकी बेटी का पति था, लेकिन कब दिल में बस गया, यह […]

Spread the love
Read More