BJP मल्टीलेयर भ्रष्टाचार करके वोटों की लूट कर रही: अखिलेश

Untitled 3 copy
  • वोट की लूट करके लोकतंत्र को खत्म कर रही BJP

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के दस नम्बरी मॉडल ने लोकतंत्र को जकड़ लिया है। भाजपा वोट की लूट करके लोकतंत्र को खत्म कर रही है। लोकतंत्र को खत्म करने के लिए एक विचारधारा विशेष के अधिकारियों, मुनाफाखोर धन्ना सेठों और ठेकेदारों का डेमोक्रेटिक क्राईम गैंग बन गया है। ये सब मिलकर काम कर रहे हैं। जनता के अधिकार छीन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता दीदी ने विधानसभा चुनाव में जिस तरह के हालात का सामना किया, उसी तरह 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ हुआ था। तमाम बूथों और विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केन्द्रों में केन्द्रीय बलों को लगाकर पोलिंग बूथों से एजेंटों को बाहर निकाल दिया गया। लाठी मारकर भगाया गया था और कई विधानसभा सीटें छीन ली थी। रिवाल्वर दिखाकर महिलाओं को वोट देने से रोका गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा मतगणना नहीं मनगणना करवाती हैं पहले से ही तय हो जाता है कि किसे जिताना है। उसी के लिए मनगणना होती है।

ये भी पढ़े

सीतापुर जेल में भरपेट भोजन के लिए तरस रहे बंदी!

बुधवार को प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट तत्काल पश्चिम बंगाल मतगणना में हुई धांधलियों का संज्ञान ले और मतगणना के सीसीटीवी देश के सामने उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा कि जब कोर्ट की सुनवाई प्रक्रिया लाइव हो सकती है तो वोटों की गिनती की प्रक्रिया लाइव क्यों नहीं हो सकती है? श्री यादव ने कहा कि मतगणना सीसीटीवी के सामने लाइव होनी चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा मल्टीलेयर भ्रष्टाचार करके वोटों की लूट कर रही है। भाजपा वोट की डकैती करती है। समाजवादी पार्टी ने 2022 में भाजपा की वोटो की डकैती को पकड़ा था। 2019 में जिन लोगों ने वोट डाला था 2022 के चुनाव में उनका वोट कटवा दिया गया। समाजवादी पार्टी ने ऐसे 18 हजार वोटरों का शपथ पत्र बनवा कर चुनाव आयोग को भेजा, आयोग ने वोट काटने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। समाजवादी पार्टी को ही नोटिस भेज दिया जब पार्टी ने पूरे साक्ष्य उपलब्ध कराये तो भी आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। छिबरामऊ, तिर्वा, शाहगंज विधानसभा क्षेत्रों में जितने वोट से समाजवादी पार्टी को हराया गया था उससे ज्यादा वोट पहले ही काट दिए गए थे।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

2 thoughts on “BJP मल्टीलेयर भ्रष्टाचार करके वोटों की लूट कर रही: अखिलेश”

Comments are closed.

homeslider Religion

जन्म कुंडली में लग्न नक्षत्र का महत्व: जानिए कैसे तय करता है आपका व्यक्तित्व और भाग्य

Religion News: हिंदू ज्योतिष शास्त्र में जन्म कुंडली के प्रत्येक भाव, ग्रह और नक्षत्र का अपना विशेष महत्व है। इनमें लग्न नक्षत्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। यह न केवल व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व को दर्शाता है, बल्कि उसके सोचने-समझने के तरीके, व्यवहार, स्वभाव और जीवन के प्रति दृष्टिकोण की भी जानकारी देता है। […]

Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अयोध्या दीपोत्सव से बदलेगी लाखों परिवारों की किस्मत! CM योगी ने बताया हर दीये का महत्व

Lucknow: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की तैयारियों और आयोजन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी पहुंचने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने दीपोत्सव को आस्था के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ते हुए इसकी महत्ता बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अयोध्या धाम […]

Read More
accidents homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क

Joshimath: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDRF, सेना और ITBP की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना […]

Read More