अस्थिर दुनिया में पहले से कहीं महत्वपूर्ण हैं भारत-ईयू संबंध : जयशंकर

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि ऐसी दुनिया में, जो इतनी अस्थिर और अनिश्चित है, भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मजबूत संबंध एक ‘महत्वपूर्ण स्थिरता कारक’ हो सकता है। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार यहां इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) ब्रूगेल वार्षिक सेमिनार के उद्घाटन सत्र में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि अस्थिर दुनिया में दोनों पक्षों के बीच मजबूत संबंध पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण हैं। विदेश मंत्री ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में लोकतंत्र, सैन्य तानाशाही और आतंकवाद के मामले में पश्चिमी शक्तियों की ‘सुविधाजनक’ और ‘चुनिंदा’ मानकों के लिए कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा दुनिया इस समय दो बड़े संघर्षों का सामना कर रही है। इन्हें अक्सर सिद्धांत के तौर पर पेश किया जाता है। हमें बताया जाता है कि विश्व व्यवस्था का भविष्य दांव पर लगा है। फिर भी रिकॉर्ड दिखाता है कि इन सिद्धांतों को कितने चुनिंदा और असमान तरीके से लागू किया गया है।

जयशंकर ने किसी देश का नाम लिए बिना यह भी कहा कि हमारे अपने महाद्वीप में अंतरराष्ट्रीय कानून की अवहेलना की गई है, जिसके महत्वपूर्ण परिणाम हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में हमारे पड़ोसियों और पश्चिम में हमारे पड़ोसियों के लिए अलग-अलग मानक लागू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, जो अपने इतिहास के बड़े हिस्से में सीधे अपनी सेना द्वारा नियंत्रित रहा है, उसे शीत युद्ध के चरम के दौरान पश्चिमी देशों, खासकर अमेरिका से बड़े पैमाने पर समर्थन मिला है।

मौजूदा वैश्विक व्यवस्था के सामने चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए, जयशंकर ने स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों में बदलाव करने के लिए संसाधनों की कमी को लेकर विकासशील देशों के लिए उत्पन्न निरंतर ‘निराशा’ को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा मुक्त व्यापार में कमी है और खासकर निष्पक्ष व्यापार में कमी होती जा रही है। वैश्विक व्यापार प्रणाली कुछ लोगों के लाभ के लिए बनाई गई है। हालांकि, विदेश मंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद, भारत-यूरोपीय संघ आज की अस्थिर दुनिया में एक ‘स्थिर’ शक्ति होंगे।

Delhi homeslider National

भारत मंडपम प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित तकनीकी सम्मेलन के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। Delhi Police ने इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया। इस मामले में अब तक कुल आठ लोगों […]

Read More
Crime News Delhi homeslider

दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट: लाल किला और मंदिरों को निशाना बना सकते हैं आतंकवादी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नया लुक डेस्क नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में संभावित आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया इनपुट के अनुसार, पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा राजधानी में IED धमाके की साजिश रच सकता है। सूत्रों के मुताबिक, ऐतिहासिक लाल किला के आसपास संदिग्ध गतिविधियों को लेकर विशेष निगरानी बढ़ा दी […]

Read More
Delhi

22-23 फरवरी को दिल्ली में एआई और मानवीय मूल्यों पर केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में जुटेंगे दुनिया भर के दिग्गज शिक्षाविद्

डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (DAIC) में आयोजित होगी दो दिवसीय भव्य संगोष्ठी एआई के दौर में ‘एकात्म मानववाद’ की प्रासंगिकता पर मंथन करेंगे वैश्विक विद्वान लखनऊ। तकनीकी क्रांति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस दौर में मानवीय संवेदनाओं और नैतिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से देश की राजधानी में एक विशाल अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन […]

Read More