बयान पर बवाल: खड़गे को लेकर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, सरमा निशाने पर

Untitled 9 copy 3

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर हिमंता बिस्वा सरमा पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि खड़गे जैसे वरिष्ठ और सम्मानित नेता के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना निंदनीय है और यह राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है। श्रीनेत ने कहा कि देश के प्रमुख दलित नेताओं में शामिल खड़गे को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना न सिर्फ असम्मानजनक है, बल्कि यह राजनीतिक स्तर पर गिरावट को भी दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान से भाजपा नेताओं की सोच उजागर होती है।

उन्होंने आगे कहा कि खड़गे का राजनीतिक जीवन संघर्ष और अनुभव से भरा रहा है। एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत और निष्ठा के दम पर राजनीति में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। वे कई बार विधायक और सांसद रहे हैं तथा केंद्र और राज्य स्तर पर अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि किसी वरिष्ठ नेता के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग न केवल व्यक्तिगत आक्षेप है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के भी खिलाफ है। उन्होंने हिमंता सरमा से अपने शब्दों पर संयम बरतने की सलाह दी।

READ MORE

ICC ODI Ranking में नेपाल के खिलाड़ियों का धमाका, रैंकिंग में बड़ा उछाल

दो दिल मिल रहे हैं मगर हौले…हौले… सोनिया गांधी की वजह से मजाकिया दौर जारी

Spread the love

PM Modi in Kolkata
homeslider West Bengal

कोलकाता में PM मोदी ने छुए वरिष्ठ भाजपा नेता के पैर

माया की तर्ज पर बंगाल में सोशल इंजीनियरिंग की राह पर BJP ब्राह्मण से लेकर दलित और आदिवासी तक को मिली शुवेंदु काबीना में जगह एक महिला भी मंत्रिमंडल की सूची में शामिल, फायर ब्रांड नेता हैं अंगमित्रा पॉल धर्मेंद्र यादव BJP  यूं तो कुल पांच लोगों ने ही शुवेंदु अधिकारी के साथ शपथ ली […]

Spread the love
Read More
RBI
Business homeslider

RBI गवर्नर के बयान से मजबूत हुआ रुपया

डॉलर के मुकाबले 95.34 पर पहुंची भारतीय मुद्रा विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव रोकने को तैयार RBI नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले लगातार लुढ़क रही भारतीय मुद्रा (रुपये) को मजबूत करने का जिम्मा स्वयं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने संभाला है। उन्होंने विदेशी मुद्रा बाजार में […]

Spread the love
Read More
NEET
Education homeslider National

NEET रद्द परीक्षा ने देश भर में मचाया कोहराम, मर रहे नौनिहाल

डॉक्टर बनने का सपना हुआ जानलेवा देश की सबसे कठिन परीक्षा के लीक होने से सदमें में करोड़ों छात्र नया लुक डेस्क NEET Exam के चलते महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली एक छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। बताया जा […]

Spread the love
Read More