बारिश का दौर खत्म, अब बढ़ेगा पारा: IMD ने बताया कितने दिन की राहत बाकी

Untitled 2 copy 12

नई दिल्ली। देशभर में बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश का सिलसिला अब थमने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम तेजी से करवट लेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। फिलहाल अप्रैल में हल्की ठंड का एहसास बना हुआ है, लेकिन जल्द ही उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर तेज होने लगेगा, जबकि दक्षिण भारत में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

अगले सात दिनों में तेजी से बढ़ेगा तापमान

IMD के मुताबिक, अगले सप्ताह तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जाएगी।

  • पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 6-8°C तक बढ़ सकता है।
  • उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 8-10°C की बढ़ोतरी संभव
  • मध्य भारत में 4-6°C तक तापमान बढ़ने के आसार

अगले 2-3 दिनों तक तापमान सामान्य या उससे नीचे रह सकता है, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य से ऊपर पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें

होर्मुज पार कर आया ‘ग्रीन आशा’, 15,400 टन LPG से देश को मिलेगी राहत

इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

असम और मेघालय में ओलावृष्टि की संभावना

अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

बारिश के साथ गरज और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी के आसार

दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जिनका असर मुख्य रूप से पहाड़ी इलाकों में दिखेगा—

  • जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना
  • ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है
  • मैदानी इलाकों में इनका खास असर नहीं दिखेगा,ये भी पढ़ें

झारखंड: बोकारो के बाद अब हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाला

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, यूपी में तबाही मचा सकता है तूफान

इन राज्यों में दिखेगा गर्मी का असर

आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी, पश्चिम बंगाल से लेकर केरल, महाराष्ट्र और राजस्थान तक गर्मी का प्रभाव, समुद्र तटीय शहरों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल देश के किसी भी हिस्से में लू (Heatwave) को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Spread the love

Bhanu Saptami
homeslider Religion

भानु सप्तमी व्रत आज: सूर्य उपासना का विशेष पर्व, जानें महत्व, पूजा विधि और लाभ

Bhanu Saptami  भानु सप्तमी हिंदू धर्म में सूर्य देव की उपासना का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में दो सप्तमी तिथि आती हैं, जब रविवार के दिन सप्तमी तिथि का संयोग बनता है, तो उसे ‘भानु सप्तमी’ कहा जाता है। चूंकि रविवार सूर्य देव का दिन है और […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों के लिए खास रहेगा रविवार, अचानक मिलेगी अच्छी खबर

Today’s Horoscope मेष  : नौकरी और व्यवसाय के लिए एक अच्छा समय है। आपको आपकी उपलब्धियों के लिए उचित परितोष प्राप्त हो सकता है। वृद्धि और बेहतरी के मजबूत संकेत हैं। आपका नेटवर्क बढ़ेगा और आपकी छवि भी निखरेगी। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ मजबूत संबंध स्थापित कर पाएंगे। प्रेम-संबंधों के लिए समय […]

Spread the love
Read More
Nepal
Crime News homeslider International

अंतरराष्ट्रीय रूट से नशीले पदार्थों की तस्करी पर चिंता

नेपाल मार्ग से भारत में मादक पदार्थ तस्करी की आशंका, जांच तेज थाईलैंड का माल, नेपाल का रास्ता और भारत में चुपके से एंट्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal नेपाल ड्रग तस्करी का बड़ा हब बनता जा रहा है। कहते हैं “रास्ते हजार हैं, पर नेपाल का अपना ही स्वैग है! म्यांमार के एक नागरिक को लगा […]

Spread the love
Read More