Gen Z की लाइफस्टाइल बदल रही Pet Care इंडस्ट्री, पालतू जानवरों पर बढ़ रहा खर्च

e8bcf9go pet care tips 625x300 16 October 25

भारत में पालतू जानवरों को लेकर लोगों का नजरिया तेजी से बदल रहा है। अब पालतू जानवर केवल घर की सुरक्षा या शौक का हिस्सा नहीं रह गए हैं, बल्कि उन्हें परिवार के सदस्य की तरह देखा जा रहा है। इस बदलाव को खासतौर पर नई पीढ़ी, यानी जेन जेड  और सहस्त्राब्दी आगे बढ़ा रहे हैं, जो अपने पालतू जानवरों की देखभाल पर खुलकर खर्च कर रहे हैं।   इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का Pet Care सेक्टर लगभग 20% की वार्षिक दर से बढ़ रहा है। इस ग्रोथ के पीछे बढ़ती आय, शहरी जीवनशैली और पालतू जानवरों के प्रति बढ़ती संवेदनशीलता को मुख्य कारण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

आत्मसम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा थारू समाजः योगी

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म  फ्लिपकार्ट  पर भी यह ट्रेंड साफ दिखाई दे रहा है। प्लेटफॉर्म पर Pet Care कैटेगरी में 50% से अधिक की सालाना वृद्धि दर्ज की गई है। लोग अब सिर्फ कुत्तों और बिल्लियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मछलियों, पक्षियों और अन्य पालतू जानवरों के लिए भी प्रीमियम प्रोडक्ट्स खरीद रहे हैं। आज के समय में Pet Care केवल खाने और सफाई तक सीमित नहीं है। इसमें पोषण, ग्रूमिंग, हेल्थकेयर और एंटरटेनमेंट से जुड़ी चीजें भी शामिल हो गई हैं। खास बात यह है कि लोग अब अपने पालतू जानवरों के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले, पोषक तत्वों से भरपूर और नस्ल के अनुसार बने प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक हफ्ते में ₹13,000 महंगी; सोना भी रिकॉर्ड तेजी पर

 

रिपोर्ट के अनुसार, Pet Care से जुड़ी कुल मांग का लगभग 80% हिस्सा Gen Z और Millennials का है। बड़े शहर जैसे दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता इस ट्रेंड के प्रमुख केंद्र बनकर उभरे हैं। वहीं, देहरादून, कटक और मैसूर जैसे शहरों में भी तेजी से मांग बढ़ रही है। इस पूरे बदलाव से साफ है कि Pet Care सेक्टर केवल एक बाजार नहीं, बल्कि एक उभरता हुआ लाइफस्टाइल ट्रेंड बन चुका है। आने वाले समय में यह सेक्टर और तेजी से बढ़ने की संभावना है।

EPFO
Business

EPFO नया अपडेट: PF पैसा अब मिलेगा और भी आसान तरीके से

EPFO new update 2026 : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। अब PF निकालना और ट्रांसफर करना पहले से ज्यादा आसान, तेज और डिजिटल होने जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि कर्मचारियों को अपने रिटायरमेंट फंड के लिए […]

Read More
Business

महंगाई का झटका : अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, 14 मई से नई कीमतें लागू

Amul milk price increase : देश में एक बार फिर महंगाई का असर देखने को मिला है। भारत की सबसे बड़ी डेयरी कंपनियों में से एक अमूल (Amul) ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी के अनुसार 14 मई से दूध के दाम में ₹2 प्रति लीटर की वृद्धि लागू होगी। […]

Read More
Samsung A 57
Business homeslider Technology

Samsung A-57: प्रीमियम डिजाइन और दमदार डिस्प्ले वाला शानदार स्मार्टफोन

बैक पैनल में लगा ग्लास फिनिश फोन को देता है नया लुक, स्लिम बॉडी के साथ स्पेशल मूवी, वेब सीरीज, क्रिकेट मैच और 4K वीडियो देखने का शानदार अनुभव पाने के लिए सैमसंग ए-57 दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपने इस नए मिड-बजट स्मार्टफोन में डिजाइन से लेकर डिस्प्ले तक कई बड़े अपग्रेड किए हैं। […]

Read More