मेरठ में दिल दहलाने वाला मामला: पांच महीने तक घर में रखी बेटी की लाश

Untitled 4 copy 13
  • मरने के बाद भी पिता करता रहा लाख पर परफ्यूम का छिड़काव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यहां एक शिक्षक महिला की मौत के बाद उसके पिता ने करीब पांच महीने तक शव को घर में ही रखा। मृतका की पहचान प्रियंका बिस्वास के रूप में हुई है, जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हैरानी की बात यह है कि उनके पिता भानु बिस्वास ने शव को घर में ही सुरक्षित रखने की कोशिश की और बदबू से बचने के लिए रोजाना उस पर परफ्यूम का छिड़काव करता रहा।

ये भी पढ़ें

मासूम को सांप ने काटा, लेकिन घर वालों ने झाड़फूंक के चक्कर में बचा नहीं सके जान

मामले का खुलासा तब हुआ जब रिश्तेदार घर पहुंचे और उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब कमरे की जांच की गई तो बेड पर रखा शव पूरी तरह कंकाल में बदल चुका था। यह दृश्य देख सभी के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पिता से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर शव को इतने लंबे समय तक घर में रखने के पीछे क्या कारण था।

Spread the love

फाइल तस्वीर - मृतक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू
Crime News homeslider Uttar Pradesh

हिंदू महासभा नेता कमलेश तिवारी के बाद अब हिंदू वाहिनी नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या

उन्हीं की फार्च्यूनर वाहन में हुई सनसनीखेज वारदात सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से तीन दिन पहले अगवा कर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम दुबग्गा के सराय प्रेम राज गांव के पास किसान पथ के पास नहर के पास मिला खून से लथपथ शव चालक सहित दो आरोपित पुलिस हिरासत में, अन्य बदमाशों की तलाश […]

Spread the love
Read More
Kathmandu
Crime News International

बाढ़ का खतरा भांप शिक्षक ने खाली कराया स्कूल, 1643 बच्चों की बची जान

Kathmandu: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच एक स्कूल प्रिंसिपल की सतर्कता और त्वरित निर्णय ने सैकड़ों नहीं, बल्कि 1643 बच्चों की जिंदगी बचा ली। नुवाकोट जिले के त्रिभुवन त्रिशूली सेकेंडरी स्कूल में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की सूचना मिली। स्कूल परिसर में उस […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मलिहाबाद में शुक्रवार से लापता युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या किए जाने की आंशका

पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं, शराबी बता झाड़ा पल्ला पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow: मलिहाबाद क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव रविवार सुबह भुलसी गांव के बाहर स्थित तालाब में पड़ा […]

Spread the love
Read More