बहराइच में 1.5 करोड़ का चरस बरामद, एक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने 1.5 करोड़ रुपये की चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीमा क्षेत्र रुपईडीहा में हुई, जहां चरस की खेप भारत में तस्करी कर लाई जा रही थी। SSB की 42 वीं बटालियन ने अपने ऑपरेशन में नेपाल के एक व्यक्ति को रोका, जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर भारत की ओर आ रहा था। जांच में उसकी प्लास्टिक की थैली से भूरे रंग के टेप में लिपटी लगभग 5.978 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार नेपाली नागरिक की पहचान 26 वर्षीय ज्ञान मान हरिजन के रूप में हुई है, जो नेपाल के जानकी गांव से चरस लेकर भारतीय बाजार बाबागंज में सप्लाई करने जा रहा था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि यह चरस उसे नेपाल के लंगड़ा और महेश नाम के व्यक्तियों ने दी थी। भारत में यह खेप विष्णु शाह को दी जानी थी, जो बाबागंज में किराना दुकान चलाता है। जब्त की गई चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। SSB ने पकड़े गए आरोपी और चरस को जब्ती मेमो के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस, रुपईडीहा को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

चरस बरामदगी के संबंध में SSB के डिप्टी कमांडेंट दिलीप कुमार ने मीडिया को बताया कि यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। सशस्त्र सीमा बल और यूपी पुलिस की टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि सीमा पर तस्करी गतिविधियों के खिलाफ SSB और पुलिस की सतर्कता से यह कामयाबी हासिल हुई है।

Purvanchal

मुखलिसपुर ठाकुरद्वारा मंदिर में रिंकी दास बनीं कार्यवाहक पुजारी

आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। मुखलिसपुर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पिछले माह मुख्य पुजारी बाबा कमल दास के निधन के बाद पूजा पाठ में व्यवधान आ गया था। पिछले एक पखवाड़े तक पूजा को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सामूहिक बैठक कर रिंकी दास को मंदिर की कार्यवाहक […]

Read More
Purvanchal

14 बार पत्र, सात बार व्यक्तिगत रुप से अधिकारियों से मिलने के दो वर्ष बाद भी नहीं मिला न्याय

रसूख दारों से मिलकर पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों के भेजी गलत रिपोर्ट आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। ग्राम पंचायत काली जगदीशपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों का सार्वजनिक रास्ता दीवाल बनाकर अवरूद्ध कर दिया गया पीड़ित ने थाना तहसील जिला मंडल तक के अधिकारियों को 14 बार पत्र लिखकर […]

Read More
Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More