पुलिस सिपाही भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए RSS ने की नि:शुल्‍क ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था

  • प्रदेश भर में 22 से 31 अगस्त तक नि:शुल्‍क कैम्‍प एवं भण्डारे का आयोजन
  • सेवा परमोधर्म: के सूत्र को जी रहे राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक

लखनऊ। राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ में सेवा कार्य को ही सर्वोपरि माना गया है। सेवाभाव को ही धर्म बताया गया है। समय-समय पर संघ की ओर से सेवा कार्य किये जाते रहते हैं। इसी क्रम में वर्तमान में प्रदेश में हो रहे पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के कार्यक्रम में युवाओं को असुविधाओं से बचाने के लिये स्वयंसेवक पुरजोर प्रयास करते हुए सेवा कार्य दे रहे हैं। अभ्‍यर्थियों को दी जा रही इस नि:शुल्‍क सेवा की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। विभिन्न जनपदों में अभ्‍यर्थियों के रहने एवं भोजन आदि की वृहद स्‍तर पर नि:शुल्‍क व्यवस्था की गयी है।

नि-शुल्क भोजन की व्यवस्था करा रहे RSS के स्वयंसेवक

प्रदेश की राजधानी लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोण्‍डा, श्रावस्ती, बलरामपुर, अम्‍बेडकरनगर, बाराबंकी एवं अयोध्या सहित अन्य जनपदों में सेवा कार्य किया जा रहा है। इन जनपदों सहित प्रदेश के कमोबेश सभी परीक्षा केन्‍द्रों के निकट 22 से 31 अगस्त तक अभ्‍यर्थियों के रहने एवं भोजन आदि की नि:शुल्‍क व्यवस्था की गयी है। इस बार पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की संख्या 48 लाख है। ऐसे में बड़ी संख्या में परीक्षा केन्‍द्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ रही है। इस बीच उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, यही संकल्प करते हुए संघ के स्वयंसेवक सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।

भारी संख्या में जुट रहे परीक्षार्थी

इस सेवा कार्य से लाभान्वित होने वाले युवाओं ने भी संघ के इस प्रयास की सराहना की है। वे बड़ी संख्या में आरएसएस की ओर से चलाये जा रहे इस सेवा कार्य का लाभ पा रहे हैं। कई स्थानों पर संघ के कार्यालयों को अभ्‍यर्थियों के ठहरने के लिए खोल दिये गए हैं। साथ ही, जिलावार स्वयंसेवकों के फोन नंबर सोशल मीडिया पर जारी किये गए हैं, जिन पर किसी भी समय सम्‍पर्क करके सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। प्रदेश के सभी जनपदों में विशेष कैम्‍प व भण्डारे का आयोजन करके अभ्‍यर्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। खासकर महिला अभ्यर्थियों को इससे बहुत आसानी हो रही है। अभ्‍यर्थियों के लिए इतने बड़े स्‍तर पर हुई व्यवस्था को देखकर उनके परिजन भी सेवा कार्य से प्रभावित हो रहे हैं।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

निजी क्षेत्र की भागीदारी के बिना हर किसी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना मुश्किल: योगी आदित्यनाथ

क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव के सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का CM  ने किया उद्घाटन, नया लुक ब्यूरो ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में नवनिर्मित केडीजीएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन गुरुवार दोपहर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अस्पताल को पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और उनकी कंपनी ने बनाया है। खास […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BLO पर गलत काम करने का दबाव बना रही सरकार: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि दिन-रात के चौबीसों घंटे के दबाव के अलावा उत्तर प्रदेश में बीएलओ पर गलत काम करने का दबाव भी है। पहले जो दबाव फ़ार्म 7 से सही लोगों के नाम कटवाने का था, वैसा ही दबाव अब ‘फ़ार्म 6 के’ माध्यम […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

यूपी की ब्राह्मण राजनीति: इतिहास और वर्तमान संदर्भ

उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण नेतृत्व का लंबा इतिहास रहा है। कांग्रेस के दौर में अनेक ब्राह्मण मुख्यमंत्री हुए, जिनमें अंतिम प्रमुख नाम नारायण दत्त तिवारी का रहा। उनके कार्यकाल को प्रशासनिक दक्षता और विकास उन्मुख राजनीति के लिए याद किया जाता है।  भाजपा के संदर्भ में भी यह देखा गया है कि जब […]

Read More