महराजगंज में प्रेमिका का हाइवोल्टेज ड्रामा…पानी की टंकी पर चढ़ी,नीचे मना रहा थी पुलिस

महराजगंज जिले में गुरूवार को एक अजीब नजारा देखने को मिला, जब कोर्ट आई एक प्रेमिका मौका मिलते ही पानी की टंकी पर चढ़ कर अपने प्रेमी को जेल से रिहाई की मांग करने लगी, इसकी हरकत से मौके पर तमाशबीनों की भारी भीड़ लग गई।

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज।  महराजगंज में आज एक हैरान करने वाली घटना हुई, यहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गई और घंटो हाइवोल्टेज ड्रामा की। वह अपने प्रेमी को जेल से छोड़ने की गुहार लगा रही थी, ऐसा न करने पर कूद कर जान देने की धमकी देती रही। इसकी सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। सभी लोग उसे मनाने लगे। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

मेरा प्रेमी निर्दोष है उसे रिहा करो

जानकारी के मुताबिक घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक लड़की कुछ दिनों पहले किसी लड़के के साथ चली गई थी। उस दौरान लड़की के पिता ने घुघली थाने में लड़के के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजवा दिया था। आज लड़की अपने किसी परिचित के साथ कोर्ट आई थी। इसी दौरान नाराज होकर शिवनगर स्थित जलकल कार्यालय में बने पानी की टंकी पर चढ़ गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी और जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे नगर चौकी प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता ने कड़ी मशक्कत के बाद समझा-बुझाकर किसी तरह से उसे नीचे उतारा। इस दौरान लड़की प्रेमी को जेल से छोड़ने की बात चिल्लाती रही। लड़की ने बताया कि लड़के का कोई दोष नहीं है। उसे जानबूझकर जेल में डाला गया है। उसने लड़के को रिहा करने की मांग भी की। लड़की के इस ड्रामे से पुलिसकर्मियों के भी हाथ पांव फूल गए और उसे उतारने के लिए गिड़गिड़ाते रहे

Purvanchal

मुखलिसपुर ठाकुरद्वारा मंदिर में रिंकी दास बनीं कार्यवाहक पुजारी

आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। मुखलिसपुर स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पिछले माह मुख्य पुजारी बाबा कमल दास के निधन के बाद पूजा पाठ में व्यवधान आ गया था। पिछले एक पखवाड़े तक पूजा को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पाने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सामूहिक बैठक कर रिंकी दास को मंदिर की कार्यवाहक […]

Read More
Purvanchal

14 बार पत्र, सात बार व्यक्तिगत रुप से अधिकारियों से मिलने के दो वर्ष बाद भी नहीं मिला न्याय

रसूख दारों से मिलकर पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों के भेजी गलत रिपोर्ट आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। ग्राम पंचायत काली जगदीशपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों का सार्वजनिक रास्ता दीवाल बनाकर अवरूद्ध कर दिया गया पीड़ित ने थाना तहसील जिला मंडल तक के अधिकारियों को 14 बार पत्र लिखकर […]

Read More
Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More