क्या है हनुमान् और बजरंगबली का वास्तविक अर्थ, जानें व्याकरण की भाषा में

कमलेश कमल

व्याकरणिक दृष्टि से देखें, तो ‘हनुमत्’ से ‘हनुमान्’ शब्द की निर्मिति है। जैसे ‘धीमत्’ से ‘धीमान्'(बुद्धिमान्), ‘विद्वत्’ से ‘विद्वान्’; उसी तरह ‘हनुमत्’ से ‘हनुमान्’। अब इस ‘हनुमान्’ शब्द को देखें, तो ‘हनु’ और ‘मान्’ दो शब्द मिलते हैं। चूँकि कोई दो वर्ण नहीं मिल रहे हैं और न ही कोई विकार उत्पन्न हो रहा है, इसलिए ‘हनुमान्’ में कोई संधि नहीं है। हाँ, दो शब्द मिल रहे हैं, अतः यहाँ समास हो सकता है। आइए, देखते हैं–  ‘हनु’ शब्द के दो अर्थ हैं:

1.हनन करना

2.जबड़ा अथवा ठुड्डी

इस तरह ‘हनुमान्’ शब्द के भी दो अर्थ हुएः

1.जिसने हनन कर लिया अपने मान अथवा घमंड का = ‘बहुव्रीहि-समास’।

2.’हनु’ अर्थात् जबड़ा है जिसका मान = ‘कर्मधारय-समास’।

समास-विग्रह का नियम है कि जहाँ बहुव्रीहि और कर्मधारय दोनों समास हों, वहाँ ‘बहुव्रीहि’ को वरीयता दी जाती है। वैसे भी, पहला अधिक तर्कसंगत है। ऐसे भी अतुलित बल के धाम (निवास स्थान), ज्ञानियों के नामों में सबसे आगे गिने जाने वाले और सकल (सभी) गुणों के निधान (अमानत, treasury, treasure trove), वानरों के प्रमुख, पवनपुत्र ‘हनुमान्’ के लिए बहुव्रीहि समास ही समीचीन है।

‘बजरंगबली’ विशेषण भी रोचक है। यह ‘बजरंग’ और ‘बली’ से बना दिखता है, पर ‘बजरंग’ मूलतः ‘वज्रांग’ है। मान्यता है कि ‘अंजनिपुत्र’ को ऋषि-मुनियों का आशीष मिला और उनका शरीर वज्र की भाँति कठोर हो गया। वज्र-सदृश शक्तिशाली अंग होने से वे ‘वज्रांग’ हुए और ‘बली’ अथवा शक्तिशाली होने के कारण ‘वज्रांगबली’ हो गए। लोक की भाषा में, यह ‘वज्रांगबली’ ही ‘बजरंगबली’ के रूप में लोकप्रिय हो गया।

विशेष: ‘मरुत’ के समान वेगवान् अथवा वायु देवता के पुत्र होने के कारण वे ‘मारुति’, पवनसुत, मरुतसुत आदि कहलाए।

Today is auspicious for only two zodiac signs, know who is getting benefits
Astrology homeslider Religion

आज का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी। जानिए आपकी राशि क्या कहती है, राजेन्द्र गुप्ता मेष : आज आपको चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। आपके […]

Read More
homeslider Religion

व्रत-उपवास: धार्मिक आस्था से लेकर वैज्ञानिक प्रमाण तक, सेहत और आत्मबल का आधार

राजेन्द्र गुप्ता भारतीय संस्कृति में व्रत और उपवास का विशेष महत्व रहा है। यह केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा को संतुलित रखने का प्रभावी माध्यम भी है। व्रत को सदियों से अनुशासन, भक्ति और आत्म-नियंत्रण का प्रतीक माना गया है। प्राचीन काल में ऋषि-मुनियों से लेकर सामान्य गृहस्थ तक, सभी […]

Read More
Astrology homeslider Religion

विश्व दलहन दिवस आज: पोषण, पर्यावरण और खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं दालें

राजेन्द्र गुप्ता लखनऊ। हर साल 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2018 में दालों के महत्व और उनके पोषण संबंधी लाभों को वैश्विक स्तर पर पहचान देने के उद्देश्य से घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दालें केवल पौष्टिक भोजन नहीं हैं, बल्कि वे […]

Read More