अमेरिका ने निकारागुआ के अटॉर्नी जनरल पर लगाया प्रतिबंध

वाशिंगटन। अमेरिका ने निकारागुआ के अटॉर्नी जनरल वेंडी कैरोलिना मोरालेस उर्बिना पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, ट्रेजरी विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) ने निकारागुआ के अटॉर्नी जनरल वेंडी कैरोलिना मोरालेस उरबिना को ओर्टेगा-मुरीलो शासन के उत्पीड़न में शामिल होने के लिए प्रतिबंध लगाया है।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि मोरालेस उर्बिना पूर्व में स्वतंत्र मीडिया आउटलेट, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और राजनीतिक कैदियों की वास्तविक संपत्तियां जब्त करने के लिए जिम्मेदार है। बयान के अनुसार, कि मोरालेस अर्बिना ने स्पष्ट रूप से संघ की स्वतंत्रता को दबाने के लिए कानून के अंतर्गत हजारों गैर-सरकारी संगठनों की संपत्ति जब्त कर ली। उन्होंने निकारागुआ से निर्वासित किए गए 222 राजनीतिक कैदियों को सभी संपत्तियों को बेदखल कर दिया।”

अमेरिकी ट्रेजरी ने कहा कि निकारागुआ के अटॉर्नी जनरल एक प्रमुख व्यक्ति थे जो निकारागुआ के विपक्षी सदस्यों को आतंकवादी के रूप में नामित करने की रणनीति तैयार कर रहे थे। बयान के अनुसार, उन्होंने वित्तीय संसाधनों को अवरुद्ध करने के लिए एक मौजूदा आतंकवाद विरोधी कानून का उपयोग किया। ट्रेजरी के अंडर सेक्रेटरी ब्रायन नेल्सन ने कहा, कि निकारागुआ के अटॉर्नी जनरल, ओर्टेगा-मुरिलो शासन निकारागुआ के राष्ट्रपति डैनियल ओर्टेगा और उपराष्ट्रपति रोसारियो मुरिलो के साथ मिलकर, बिना किसी कानूनी आधार के सरकार के राजनीतिक विरोधियों की संपत्ति जब्त करके असंतोष को दबाने के लिए एक समन्वित अभियान चलाकर अपने कार्यालय का दुरुपयोग किया। बयान में कहा गया कि 2018 में निकारागुआ में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए थे लेकिन अधिकारियों ने प्रदर्शनों को दबा दिया और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जेल में बंद कर दिया। (वार्ता)

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More