होली के दिन करें राशि के अनुसार रंगों का चयन

डॉ उमाशंकर मिश्रा

लखनऊ। इस बार होली पर यदि आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी कुंडली से अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम हो सकता है। साथ ही, आपकी किस्मत भी पलट सकती है। तो आइए जानते हैं इस साल किस राशि के जातकों को किस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

मेष  :   चक्र की पहली राशि है। इस राशि के स्वामी मंगल हैं। मेष राशि के जातकों का शुभ रंग लाल है। लाल रंग प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक होता है। यह रंग मेष राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होगा। ऐसे में, इस रंग से होली खेलना आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ  : इस राशि के स्वामी शुक्र हैं इसलिए इस राशि के लिए शुभ रंग सफेद होगा। इसके अलावा हल्का नीला रंग भी आपके लिए अच्छा साबित होगा। सफेद रंग इस राशि के लोगों को सुख व शांति प्रदान करेगा।

मिथुन  : इस राशि के स्वामी बुध हैं इसलिए इस राशि के लोगों के लिए हरा रंग बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। यह रंग आपके ऊपर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। मिथुन राशि वालों के लिए यह रंग शुभ फलदायक

कर्क  : चंद्रमा मन और मन की भावनाओं को नियंत्रित करने का काम करता है इसलिए इस राशि का शुभ रंग सफेद है। होली पर इस रंग से होली खेलना आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा।

ये भी पढ़ें

प्रदोष व्रत आज है, जानिए शुभ तिथि व पूजा विधि और करें ये काम

सिंह  :  इस राशि के स्वामी सूर्य हैं। यह ग्रह सफलता का प्रतीक माना जाता है। इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग गहरा लाल, संतरी, पीला और सुनहरा है। ऐसे में, होली के दिन आप इन रंगों का इस्तेमाल करें ये आपको मानसिक सुख प्रदान करेगा।

कन्या  :   कन्या राशि का शुभ रंग गहरा हरा है। हरा रंग सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, नीला रंग भी इन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है। ऐसे में, आप हरा व नीला रंग दोनों से ही होली खेल सकते हैं।

तुला  :   इस राशि के स्वामी शुक्र हैं इसलिए इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग सफेद और हल्का पीला होता है। ऐसे में, तुला राशि के जातकों को पीले रंग से होली खेलना चाहिए।

वृश्चिक  :  इस राशि के स्वामी मंगल हैं इसलिए इस राशि के लोगों के लिए लाल और मैरून रंग बहुत शुभ माना गया है। वृश्चिक राशि के लिए इस शुभ रंग का प्रयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। इस रंग के प्रयोग से हर कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें

गोविंदा द्वादशी आज है, जानिए शुभ तिथि व पूजा विधि और उत्सव…

धनु  :  इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। बृहस्पति का शुभ रंग पीला होता है। यदि संभव हो तो इस राशि के लोगों को होली खेलते समय पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए। इससे धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और उनके मन में सुख और शांति का एहसास होगा।

मकर  :  इस राशि के स्वामी शनि हैं। शनि के स्वामी होने के कारण इस राशि का शुभ रंग काला या गहरा नीला होता है। मैरून रंग भी मकर राशि के लोगों के लिए उत्तम माना जाता है। ऐसे में, इसके इस्तेमाल से आप हर नकारात्मक ऊर्जा से दूर रह सकते हैं।

कुंभ  :  इस राशि के स्वामी शनि हैं इसलिए इस राशि का शुभ रंग भी काला या गहरा नीला माना जाता है। इन रंगों का प्रयोग करना कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक होगा।

मीन :  इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। बृहस्पति का शुभ रंग पीला है इसलिए मीन राशि के लोगों के लिए पीला रंग बहुत लाभकारी होता है। यह रंग आपके जीवन में शुभता लेकर आया आएगा और आपको हर प्रकार की समस्या से दूर रखेगा।

Religion

JYOTISH: ये 12 नायाब रत्‍न दूर कर सकते हैं 12 प्रकार की बीमारियां

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद रत्‍नों को प्रकृति का हमें दिया गया अनमोल और बेजोड़ उपहार माना जाता है। ज्‍योतिष विद्या में रत्‍नों का विशेष महत्‍व बताया गया है। विभिन्‍न प्रकार के रत्‍नों को धारण करके जहां ग्रह दशा और दरिद्रता दूर की जा सकती है। वहीं इन्‍हीं रत्‍नों के माध्‍यम से स्‍वास्‍थ्‍य की समस्‍याओं […]

Read More
Religion

साहस, पराक्रम और नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए घर के इस दिशा में लगाएं शमी

शमी का पौधा आप ऐसे लगाएंगे और रखेंगे ध्यान तो जीवन में आएगी सुख, शांति और समृद्धि क्या शमी के पौधे को दक्षिण दिशा में रखा जा सकता है? ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र वास्तु के अनुसार घर में किसी भी पौधे को सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर जब हम […]

Read More
Religion

वरुथिनी एकादशी आजः भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता एकादशी तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर कामदा एकादशी व्रत किया जाता है। इस बार यह तिथि 19 अप्रैल को है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-व्रत करने का विधान है। मान्यता है […]

Read More