डूंगरपुर मामले में आजम को सात साल की सजा

रामपुर। उत्तर प्रदेश रामपुर जिले की एक विशेष अदालत ने डूंगरपुर प्रकरण में समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता आजम खां समेत चार लोगों को सोमवार को सजा सुनायी है। आजम को कुल सात साल की कैद और आठ लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी गयी है जबकि तीन अन्य आरोपियों को पांच पांच साल की सजा और दो दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। इस प्रकरण में तीन आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है। अपर सत्र वरिष्ठ नेता आजम खां KMP MLA  कोर्ट ने आजम को 16 मार्च को दोषी करार दिया था, जिसमें आज सजा और जुर्माने की सजा सुनाई है। सजा सुनने के लिये आजम खान सीतापुर जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए।

वर्ष 2019 में वादी एहतेशाम ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि SP शासनकाल में डूंगरपुर में आसरा आवास बनाए गए थे जबकि इस जगह पर पहले से कुछ मकान बने हुए थे। आरोप था कि सरकारी जमीन पर बताकर वर्ष 2016 में इसे तोड़ दिया गया था। इस मामले में पीड़ितों ने लूटपाट का आरोप भी लगाया था। आरोप लगाया गया था कि SP सरकार में आजम खान के इशारे पर पुलिस और सपाइयों ने आसरा आवास बनाने के लिए उनके घरों को जबरन खाली कराया था। वहां पहले से बने मकानों पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया था।

इसी मामले में आजम खान को अधिकतम सात साल की कैद और आठ लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। साथ ही तीन अन्य लोगों को अधिकतम पांच-पांच साल की सजा और अधिकतम दो-दो लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है जबकि अन्य धाराओं में भी सजा और जुर्माने का प्रावधान किया है। पूर्व सीओ सिटी आले हसन खान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खान, बरकत अली ठेकेदार को आइपीसी की धारा 452 में पॉच साल की सजा और दो लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि आजम खान को आईपीसी की धारा 452 में सात साल की सजा और पांच लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। धारा 452 घर में घुसकर मारपीट करने में लगाई गई थी। इसके अलावा आजम खान पर सामान तोड़फोड़ करने में धारा 427 और 506 जान से मारने की धमकी देने के तहत दो वर्ष की सजा और एक लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। धारा 452 में ही आले हसन खान, अजहर अहमद खान, बरकत अली ठेकेदार को पॉच, पॉच साल की सजा और दो-दो लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है। धारा 504 में भी आजम खान को दो साल की सजा और एक लाख का जुर्माना लगा है। इस प्रकार आजम खान पर कुल आठ लाख रुपए का जुर्माना लगा है। धारा 427, 506 और 504 में आले हसन खान, अजहर अहमद खान और बरकत अली ठेकेदार को एक-एक साल की सजा और 50 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। इन सारी सजाओं की अवधि साथ साथ चलेंगी। (वार्ता)

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More