मोदी ने ‘शक्ति उन्मूलन’ वाली टिप्पणी को लेकर राहुल पर बोला हमला

शिवमोग्गा/कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शक्ति उन्मूलन वाली टिप्पणी की सोमवार को कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि यह भारत की नारी शक्ति और हिंदू धर्म का अपमान है। मोदी ने इंडिया समूह पर ‘शक्ति’ की अवधारणा को समाप्त करने का लक्ष्य रखने का आरोप लगाया और देश में महिलाओं की सेवा और उन्हें सशक्त बनाने के प्रति अपने समर्पण पर जोर दिया।

उन्होंने यहां लोकसभा चुनाव से पहले एक सार्वजनिक सभा में कहा, कि  इंडिया समूह ने ‘शक्ति’ की अवधारणा को खत्म करने की घोषणा की है, जिससे न केवल हिंदू धर्म, बल्कि भारत की नारी शक्ति का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा, ‘मोदी भारत की माताओं, बेटियों और बहनों की सेवा और उन्हें सशक्त बनाने के लिए समर्पित हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने वाणिज्यिक नगरी मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मोदी के बारे में टिप्पणी की थी कि वह सत्ता के लिए ‘मुखौटा’ हैं। उन्होंने कहा था, मोदी के खिलाफ हमारी लड़ाई व्यक्तिगत स्तर पर नहीं है। मोदी एक ‘मुखौटा’ हैं, जो ‘शक्ति’ के लिए काम करते हैं। वह एक उथले आदमी हैं, जिसके पास 56 इंच का सीना नहीं है।

मोदी ने शक्ति को खत्म करने के बारे में मुंबई के शिवाजी पार्क में की गई घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति रहे बाल ठाकरे की विरासत को नुकसान होगा। उन्होंने कहा, कि  जब मैंने शिवाजी पार्क से शक्ति को खत्म करने की घोषणा सुनी, तो मैंने सोचा कि इससे बाल ठाकरे की आत्मा को कितनी चोट पहुंची होगी। शक्ति को खत्म करने की घोषणा शिवाजी पार्क में की गई है, जहां हर बच्चा ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ के मंत्र के साथ बड़ा होता है।  इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता डीके सुरेश की अलगाववादी टिप्पणियों का हवाला देते हुए कांग्रेस और इंडिया समूह पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘कर्नाटक में एक कांग्रेसी सांसद ने उत्तर-दक्षिण विभाजन का आह्वान करते हुए बयान दिया है, जो उनकी विभाजनकारी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने विकास, गरीबों के कल्याण और एक मजबूत भारत के निर्माण के प्रति भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा, ‘कर्नाटक में BJP को मिल रहे अटूट समर्थन ने भ्रष्टाचार में डूबे इंडिया समूह की नींद उड़ा दी है। उन्हें विश्वास है कि कर्नाटक के लोग निश्चित रूप से BJP को वोट देंगे, ताकि वह आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें हासिल कर सके।(वार्ता)

National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More