शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर ऐतिहासिक स्वागत करेंगे :  नन्दलाल जायसवाल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

व्यापारिक महत्व के कस्बा नौतनवां में स्थित नगर की आराध्य देवी माता बनैलिया मंदिर से कल शनिवार को निकलने वाले भव्य शोभायात्रा का पुराने नौतनवां चौराहे पर नौतनवां विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका ऐतिहासिक व भव्य स्वागत किया जाएगा। इतना ही नहीं पुराना नौतनवां चौराहे पर शोभायात्रा में चल रहे भक्तजनों का स्वागत करते हुए उनमें प्रसाद स्वरूप हलवा और स्वच्छ जल का वितरण किया जाएगा।

उक्त बातें आज शुक्रवार को नंदलाल भवन पर पत्रकारों से एक खास मुलाकात में नौतनवां विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल ने कहा कि भारत ही नहीं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में भी नौतनवां नगर की आराध्य देवी माता बनैलिया विख्यात है। जिनका कल 33 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।  जायसवाल ने भारत ही नहीं पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के मित्रों, शुभचिंतकों को माता बनैलिया के 33 वे स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जायसवाल ने नौतनवां नगर ही नहीं आसपास क्षेत्र के लोगों से शोभायात्रा में शरीक होने की अपील किया है। उन्होंने आगे कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रहा है जिसको लेकर भी नगर में भव्य तरीके से दीपोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज 500 साल बाद प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर (महल) में जा रहे हैं। यह पूरी दुनिया के लोगों के लिए खुशी का एक ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयास से जो काम हुआ है उसके लिए हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More