श्रीलंका और यूरोप के संसदीय प्रतिनिधिमंडलों ने की विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात

शाश्वत तिवारी

श्रीलंकाई संसद के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को यहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की और निवेश एवं पर्यटन जैसे विषयों पर बातचीत के साथ ही भारत की सहायता से श्रीलंका में चल रही विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा स्पीकर महिंदा यापा अबेवर्धना के नेतृत्व में श्रीलंकाई संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अच्छी बातचीत हुई। श्रीलंका के आर्थिक सुधार में भारत की सहायता के बारे में व्यक्त की गई गर्मजोशी भरी भावनाओं की सराहना करता हूं। निवेश, पर्यटन, परियोजनाओं तथा लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की।

इसके साथ ही यूरोपीय संसद के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात की और भूराजनीतिक स्थिति, आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा तथा डिजिटल संवेदनशीलता जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा की। विदेश मंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा भारत दौरे पर आए यूरोपीय संसद के सदस्यों से मिलकर खुशी हुई। भूराजनीतिक स्थिति, आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षा, डिजिटल संवेदनशीलता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और समुद्री सुरक्षा पर सार्थक चर्चा हुई।

इससे पहले तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे 11 सदस्यीय श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में अजंता की गुफाओं का दौरा किया और समृद्ध भारतीय संस्कृति और वास्तुकला का करीब से अनुभव किया। उन्होंने नई दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय संसद का दौरा किया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से औपचारिक मुलाकात की।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More