कोहरे में बेखौफ दौड़ेंगी रेलगाड़ियां

  • मंडल रेल प्रबंधक ने उत्कृष्ट कर्चारियों को किया सम्मानित

नया लुक डेस्क

लखनऊ। उत्तर रेलवे ने शीतकाल में कोहरे के दौरान बेखौफ ट्रेनों के संचालन की पूरी तैयारियां कर ली हैं। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने इस सिलसिले में लोको पायलट को कोहरे के दौरान संरक्षित गाडी का संचालन सुनिश्चित करने के लिए मार्गदर्शन हेतु सिग्नल लोकेशन बुक एवं लीफलेट व स्टीकर का विमोचन किया। उन्होंने ड्राइवर और अन्य संचालन स्टाफ को शीतकाल में ट्रेनों को संचालने के सम्बंध में जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये।

गौरतलब है कि कोहरे के दौरान जब रेल लाइन पर दृश्यता शून्य हो जाती है। तब लोको पायलट सिग्नल लोकेशन पुस्तक की मदद से संरक्षित रेलगाड़ी संचालन करते हैं। मंडल रेल प्रबन्धक दीपक कुमार सिन्हा एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी ने वाणिज्य विभाग में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र सहित नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया। मंडल रेल प्रबंधक ने सम्मानित सभी कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने हेतु धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार से निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए रेल की छवि उज्जवल करने हेतु प्रेरित किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि जो कर्मचारी प्रशस्ति पत्र से वंचित रह गए हैं, वे भी खुद को कमतर न समझें क्योंकि विभागीय संचालन में सभी की भूमिका सराहनीय है।

सम्मानित हुए कर्मचारियों में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राजीव गुप्ता, अनूप टंडन, पंकज मिश्र, एनडी कुशवाहा, संजीव जाटव, राघवेन्द्र कुशवाहा, दीपक शर्मा, अमित मिश्रा, पम्मी सोनकर, दिग्विजय सिकरवार, अमित शर्मा, सोहन राय, रूप सिंह मीना, वाय के मीना, मनीष साहू, विकल्प श्रीवास्तव, मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक प्रदीप सुढेले, मुख्य खानपान निरीक्षक सुशील अग्रवाल, संजय जैसवाल, राजेश कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, उमर खान, केपी अर्मो, अरुण सचान, साकेत यादव, मुख्य कार्यालय अधीक्षक चाँद अहमद, उपेन्द्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ स्टेनो रंधीर, सरफ़राज़, साकेत कुमार तथा उमेश पाण्डेय शामिल थे। सम्मान समारोह का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक  पंकज कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया।

स्टीकर विमोचन समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आर डी मौर्य, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (परिचालन) अशोक प्रिय गौतम, सहायक मंडल बिजली इंजीनियर ए के शुक्ल, सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर एस के शर्मा,  मुख्य लोको निरीक्षक एम् के एस कुशवाहा, मुख्य कर्षण लोको नियंत्रक जे के चांदवानी अन्य अधिकारी पर्यवेक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने रनिंग रूम और क्रू लॉबी का निरीक्षण भी किया। उन्होंने शीत काल में जारी सावधानियों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्रू मेंबर लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को काउंसल करते हुए, आगामी कोहरे के मौसम में विशेष सावधानी सहित संरक्षापूर्ण तरीके से रेलों के संचालन हेतु समझाइश दी। इसके अलावा उन्होंने पार्सल बुकिंग कार्यालय का भी निरीक्षण करते हुए पार्सल कर्मियों को निर्देशित किया कि विशेष ध्यान रखें ताकि ज्वलनशील पदार्थों की बुकिंग न होने पाए। तत्पश्चात दीपक सिन्हा ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, उत्तर मध्य रेलवे झांसी के मुख्य द्वार पर नव स्थापित ग्लोसाइन बोर्ड का उदघाटन किया।

ये भी पढ़ें

देश में बढ़ रही है दानवीरों की संख्या, कई नए दानवीर जुड़े

Central UP

मिश्रिख लोकसभाः भाजपा ने सांसद का टिकट काट बचाई अपनी सीट, विपक्षी दलों के सामने अब बड़ी चुनौती

सुरक्षित सीट पर लड़ाई की सम्भावनाएं तेज, सपा-बसपा भी जीत के लिए कर रही जीतोड़ मेहनत  महर्षि दधीचि की नगरी के नाम से मशहूर मिश्रिख उत्तर प्रदेश की एक सुरक्षित लोकसभा सीट है। एक जमाने में यहां कांग्रेस का दबदबा था लेकिन बीते दो चुनाव से बीजेपी को यहां से जीत मिल रही है। सीतापुर, […]

Read More
Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Uttar Pradesh

निरीक्षण के दौरान झांसी DRM की दो टूक- ‘सुरक्षा एवं साफ-सफाई में लापरवाही क़तई बर्दाश्त नहीं’

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- खैरार- भीमसेन रेल खंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण हरपालपुर, महोबा, खैरार, रागौल, भरुआसुमेरपुर, घाटमपुर तथा भीमसेन स्टेशन का भी किया सघन जाँच मज़दूर दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खैरार-भीमसेन रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया […]

Read More