CTD ने बलूचिस्तान में प्रतिबंधित संगठन के कमांडर को मार गिराया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (CTD) ने दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में एक प्रतिबंधित संगठन के एक कमांडर को मार गिराया है। CTD ने बुधवार को एक बयान में कहा, CTD कर्मियों ने बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक स्टेट से संबंधित एक आतंकवादी कमांडर की मौजूदगी के बारे में एक गुप्त सूचना मिलने पर एक अभियान चलाया। CTD ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान, आतंकवादी को आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया, लेकिन उसने घटनास्थल से भागने की कोशिश की तो CTD कर्मियों ने उस पर गोलियां चला दीं।

उन्होंने कहा कि मारा गया आतंकवादी आत्मघाती बम हमलों और पुलिस एवं अधिकारियों की कई लक्षित हत्याओं सहित अनेक आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था। CTD ने पिछले हफ्ते बलूचिस्तान प्रांत में खुफिया जानकारी आधारित अभियान के दौरान पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More