श्रावण शुक्र पूर्णिमा को रक्षा बंधन

  • आज के दिन नदी मे खड़े होकर होती है श्रावणी
  • बहनें भाई को व विप्र सभी को बांधेंगे रक्षा सूत्र
  • रात्रि मे 8.58बजे के बाद शुरु -रक्षासूत्र का बंधन

भगवान का प्रथम मानवीय अवतार भगवान वामन के रूप मे विप्र के रूप में था। भगवान वामन श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को प्रह्लाद के पौत्र महाराजा बलि के दरवाजे पर आए। बलि यज्ञ कर रहा था भगवान वामन को देख उनकी पूजा अर्चना की । बड़ा दानी था इसलिए वामनावतारी श्रीहरि को दान देने का संकल्प किया..तो गुरु शुक्राचार्य ने रोकने की कोशिश की बलि दानशील स्वभाव के कारण किसी ब्राह्मण को निराश कैसे वापस जाने देता।

शुक्राचार्य कमंडलु की टोंटी मे सूक्ष्म रूप से चले गए,ताकि संकल्प हेतु जल न निकले। बलि ने कुश से टोंटी साफ कर दिया। जिसे रास्ता खुला किंतु शुक्राचार्य की एक आंख जाती रही। तीन पग पृथ्वी के बहाने विश्वरूप बन न कर तीन तीनो लोक ले लिए‌ दक्षिणा मे उसका शरीर भी दान मेले लिया। फिर प्रसन्न होकर उसे पाताल लोक का स्वामी बनाया। वर मांगने को कहा तो बलि ने उनके द्वारा नित्य प्रात :दर्शन देने की याचना की। परिणाम स्वरुप भगवान को द्वार पाल बनना पड़ा। बाद मे महालक्ष्मी ने रक्षा सूत्र बांध कर बलि के भवन से पति को छुड़ाया। आज पूर्णिमा को ब्राह्मण श्रावणी उपाकर्म करेंगे। सभी मित्रो कों रक्षा सूत्र बंधन कर ईश्वर से सुरक्षा दिये जाने की प्रार्थना करता हू़ं।

Religion

बस्तर का एकमात्र दक्षिणमुखी शिवलिंग दंतेवाड़ा की मावली गुड़ी में

करीब एक हजार साल पुराना है यह शिवलिंग बस्तर में छिंदक नागवंशी राजाओं का वर्चस्व रहा है और यह शिव उपासक थे, इसलिए पूरे बस्तर में शिव परिवार की प्रतिमाएं सर्वाधिक हैं किंतु दक्षिणमुखी शिवलिंग सिर्फ एक है। यह शिवलिंग दंतेवाड़ा में मावली माता मंदिर परिसर में है। यह करीब एक हज़ार साल पुराना तथा […]

Read More
Religion

चलने-फिरने में अक्षम युवती दर्शन को पहुंची

अयोध्या। 8मई। चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ युवती ने सुविधापूर्वक श्री राम लला का दर्शन किया। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए मंदिर परिसर में की गई व्यवस्था की सराहना की। 26 वर्षीय भावना चलना-फिरना तो दूर उठकर खड़ी भी नहीं हो सकती। अलबत्ता, समझने, बोलने में कोई दिक्कत नहीं है। वे अपने मां बाप के […]

Read More
Religion

ये 10 बातों से जान जाएंगे कि मूल में पैदा हुआ बालक होगा कैसा…?

यदि आपका या आपके बच्चे का जन्म मूल में हुआ है तो… मूल नक्षत्र में जन्मे बालक का कैसा होता है स्वभाव और भविष्य राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद नक्षत्र मंडल में मूल का स्थान 19वां है। ‘मूल’ का अर्थ ‘जड़’ होता है। राशि और नक्षत्र के एक ही स्थान पर उदय और मिलन के […]

Read More