पूरी दुनिया में भारत की चर्चाएं, विदेश मंत्री ने शेयर की शानदार तस्वीर

शाश्वत तिवारी

भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता की चर्चाएं पूरी दुनिया में हो रही हैं। तमाम वैश्विक नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इसरो को इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा, रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस, यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यान की सॉफ्ट लैंडिंग कराने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग गए हैं, जहां वह भी भारत की इस सफलता का जश्न मनाते दिख रहे हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से आज सुबह की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें पीएम मोदी के हाथों में अखबार है, उनके साथ ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा खड़े हैं। अखबार के प्रथम पृष्ठ पर मोटे-मोटे अक्षरों में भारत के चंद्रयान-3 मिशन का गुणगान छपा है, जिसे प्रधानमंत्री अपने ब्राजील के राष्ट्रपति डि सिल्वा को दिखा रहे हैं। अखबार के फ्रंट पेज की लीड स्टोरी है, ‘इंडियाज मोदी आउट ऑफ दिस वर्ल्ड’।

आपको बता दें कि पीएम मोदी चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान भी दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअली इसरो हेडक्वार्टर के साथ जुड़े थे। उन्होंने जोहान्सबर्ग से ही इसरो के यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के पास उतरते देखा। मिशन सक्सेसफुल होने के बाद इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने पीएम मोदी को संबो​धन के लिए आमंत्रित किया।

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More