बोलो सीमा जय श्रीराम, इंटरनेट पर वायरल हुआ गाना, आपने सुना क्या?

उमेश तिवारी

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को लेकर भारत में तरह-तरह की चर्चा जारी है। जांच एजेंसी ने कई राउंड पूछताछ भी की है। पाकिस्तान के मुस्लिम समाज की सीमा हैदर पर पाकिस्तानी जासूस होने का भी शक है। हालांकि, अभी तक इसके पुख्ता सबूत सामने नहीं आए हैं। इस बीच, इंटरनेट पर सीमा हैदर और सचिन मीना के प्रेम संबंध को लेकर कई गाने सामने आ चुके हैं। यूट्यूब पर एक गाना-‘बोलो सीमा जय श्रीराम’ तेजी से वायरल हो रहा है।

यह गाना ‘बेस्ट भोजपुरी’ यूट्यूब चैनल के द्वारा जारी किया गया है। इसका टाइटल- ‘चार लइका के माई’ दिया गया है। इस गाने को राजन रंगीला ने गाया है। इसका लिरिक्स सुमित गिरि ने लिखा है। केके राजू ने इसे संगीत दिया है। इसे बिहार की राजधानी पटना में रिकॉर्ड किया गया है। इस गाने को अभी तक 13 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि अपने आशिक से मिलने की बेताबी में सीमा हैदर तीन देशों की सरहद लांघकर ग्रेटर नोएडा पहुंच गई। सीमा चार बच्चों की मां है। ग्रेटर नोएडा पहुंचने के बाद दोनों कई दिनों तक साथ रहे। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट से जमानत भी मिल गई है।

आपको यह भी बता दें कि दोनों की मुलाकात पबजी गेम खेलते हुए हुई थी। दोनों की फोन पर बातचीत भी होती थी। वीडियो कॉल के जरिए दोनों प्रेम का इजहार किया करते थे। बाद में सीमा दुबई , शारजाह और नेपाल के रास्ते भारत पहुंच गई। नेपाल सीमा पर सीमा की बस की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में SSB के दो लोगों को को सस्पेंड भी कर दिया गया है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More