राजौरी में कैब खाई में गिरी, चार लोगों की मौत

जम्मू। जम्मू -कश्मीर के राजौरी जिले में थानामनाडी के समीप मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक कैब गहरी खाई में गिर गई। जिससे चार यात्रियों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा  कि चार और पांच जुलाई की दरमियानी रात एक कैब 12 यात्रियों को लेकर जा रही थी और थानमनाडी-भंगई मार्ग पर खाई में गिर गई।

सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने कहा कि तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने उप-जिला अस्पताल थनामनाडी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी आठ घायलों को राजौरी के जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल में भर्ती किया गया। मृतकों की पहचान शमीम अख्तर (55), रुबीना कौसर (35), जरीना बेगम (38) और मुहम्मद यूनिस (38) के रूप में की गई है और सभी भंगई के निवासी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। (वार्ता)

National

Big News for AAP: केजरीवाल को कोर्ट से मिली राहत, अब क्या होगा आगे? पढ़ें

लोकसभा चुनाव_2024 के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत शाश्वत तिवारी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम […]

Read More
National

सुप्रीम कोर्ट में कल फिर गूंजा, बड़ौदा डाइनामाइट केस !

के. विक्रम राव सुप्रीम कोर्ट में कल (8 मई 2024) न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने पचास वर्ष पुराने बड़ौदा डायनामाइट केस का उल्लेख किया। वे अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर विचार कर रहे थे। खंडपीठ के दूसरे जज थे न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त। दिल्ली के मुख्यमंत्री के वकील का अनुरोध था कि लोकसभा चुनाव प्रचार हेतु […]

Read More
National

भारत ने यूएन के आतंकवाद रोधी कोष में दिए 5 लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में 5 लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More