संयुक्त पेट्रोलिंग कर दिया सुरक्षा का संदेश

भैरहवा। दोनों देशों के सीमावर्ती सुरक्षा बलों के जवानों ने बुधवार को संयुक्त पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था के चुस्त दुरुस्त होने का संदेश दिया। सुरक्षा जवानों के संयुक्त पेट्रोलिंग का यह नियमित कार्यक्रम है। भारत नेपाल सीमा पर तैनात नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल व भारतीय सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों के साथ बुधवार को सशस्त्र प्रहरी बल के इंस्पेक्टर प्रेम बोहरा के नेतृत्व में संयुक्त पेट्रोलिंग कर सुरक्षा का जायजा लिया गया ।

सीमा क्षेत्र की पगडंडी रास्तों पर भारत से नेपाल आने जाने वाले हर एक व्यक्तियों की सघन तलाशी के निर्देश दिए गए हैं । सीमा पर आने जाने वाले हर एक व्यक्तियों को जांच पड़ताल के बाद ही सीमा क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति देने की बात कही गई। SSB खनुआ व मजगांवा के सशस्त्र प्रहरी बल के इंस्पेक्टर ने बताया कि सीमा के पकडंडी रास्तों पर सभी आने जाने वाले व्यक्तियों को तलाशी गहनता से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं तथा आपस में SSB और सशस्त्र प्रहरी बल के जवानों द्वारा संयुक्त चेकिंग भी करने की बात कही गई।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More