विनायक दामोदर सावरकर के जीवन से जुड़ी 10 खास बातें 

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


28 मई 1883 को नासिक के भगूर गांव में जन्मे विनायक दामोदर सावरकर स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे। जानिए उनके जीवन की 10 खास बातें-
  •  वीर सावरकर ने राष्ट्रध्वज तिरंगे के बीच में धर्म चक्र लगाने का सुझाव सर्वप्रथम दिया था जिसे राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने माना।
  • उन्होंने ही सबसे पहले पूर्ण स्वतंत्रता को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का लक्ष्य घोषित किया। वे ऐसे प्रथम राजनीतिक बंदी थे जिन्हें विदेशी (फ्रांस) भूमि पर बंदी बनाने के कारण हेग के अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मामला पहुंचा।
  • वे पहले क्रांतिकारी थे जिन्होंने राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का चिंतन किया तथा बंदी जीवन समाप्त होते ही जिन्होंने अस्पृश्यता आदि कुरीतियों के विरुद्ध आंदोलन शुरू किया।
  • दुनिया के वे ऐसे पहले कवि थे जिन्होंने अंडमान के एकांत कारावास में जेल की दीवारों पर कील और कोयले से कविताएं लिखीं और फिर उन्हें याद किया। इस प्रकार याद की हुई 10 हजार पंक्तियों को उन्होंने जेल से छूटने के बाद पुन: लिखा।
  • सावरकर द्वारा लिखित पुस्तक ‘द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस- 1857 एक सनसनीखेज पुस्तक रही जिसने ब्रिटिश शासन को हिला डाला था।
  • विनायक दामोदर सावरकर दुनिया के अकेले स्वातंत्र्य-योद्धा थे जिन्हें 2-2 आजीवन कारावास की सजा मिली, सजा को पूरा किया और फिर से वे राष्ट्र जीवन में सक्रिय हो गए।
  • वे विश्व के ऐसे पहले लेखक थे जिनकी कृति 1857 का प्रथम स्वतंत्रता को 2-2 देशों ने प्रकाशन से पहले ही प्रतिबंधित कर दिया।
  • वे पहले स्नातक थे जिनकी स्नातक की उपाधि को स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के कारण अंग्रेज सरकार ने वापस ले लिया।
  • वीर सावरकर पहले ऐसे भारतीय राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने सर्वप्रथम विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।
  • वीर सावरकर पहले ऐसे भारतीय विद्यार्थी थे जिन्होंने इंग्लैंड के राजा के प्रति वफादारी की शपथ लेने से मना कर दिया। फलस्वरूप उन्हें वकालत करने से रोक दिया गया।
भारत के महान क्रांतिकारी वीर सावरकर का निधन 26 फरवरी 1966 को हुआ था।

Analysis

…इस तरह हीरो बनकर उभरी एक विधायक की छवि, जानें क्या है इसके पीछे की अंतर्कथा

कभी कभी कुछ ऐसे वाकयात सामने से गुजरते हैं जो यह बताते हैं कि उम्मीद अभी बाकी है। आज के जो हालात है,उसमें न्याय की उम्मीद कम है लेकिन जब कोई अकेला आपको न्याय दिलाने पर अड़ जाय तो यकीनन न्याय मिले न मिले आपकी उम्मीद की आश खत्म होने से बच जाती है। यह […]

Read More
Analysis

दो टूकः भारतीय Startups पर बढ़ता कर्ज का बोझ, यह कैसी नीति

राजेश श्रीवास्तव मोदी सरकार लगातार स्टर्टअप्स को लेकर खासी चर्चा में रहती है। चाहे लालकिला हो या फिर युवाओं के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग अपने हर भाषण में स्टार्टअप्स को लेकर खासे दावे करते हैं लेकिन इसके पीछे की हकीकत को लेकर देश के रणनीतिकार इन दिनों खासी चिंता में हैं। भारतीय स्टार्टअप्स का […]

Read More
Analysis

हिंदी दिवस पर विशेषः अभी भी दोयम दर्जे की भाषा है हिंदी

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी हिंदी से संस्कृति जुड़ी है, हिंदी से सनातन जुड़ा है और हिंदी भारत के भाल की बिंदी कही जाती है। लेकिन इसे अभी भी वो हक़ नहीं मिल पाया, जो यूरोप में अंग्रेज़ी को मिली। जो फ़्रांस में फ़्रेंच को मिली। जो अन्य देशों में उनकी भाषाओं को मिला। इस देश […]

Read More