नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार में झोंकी पूरी ताकत :  कांग्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे नगर निकाय चुनाव अपने चरमोत्कर्ष पर है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव, प्रांतीय अध्यक्ष सहित तमाम नेता दूसरे चरण के होने वाले चुनाव के अंतिम दौर के प्रचार में पूरी ताकत झोंकते हुए प्रत्याशियों के पक्ष में सघन जनसंपर्क, सभाएं एवं रोड़ शो कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी आज बांदा में रोड़ के साथ ही सोना सुपर बाजार, बदौसा रोड़, अत्तरा, तिन्दवारी में जनसभा की तथा जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

पाण्डेय ने आगे बताया कि इसी क्रम में पूर्व सांसद पीएल पुनिया एवं प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने आज बाराबंकी में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में  जनसंपर्क कर जिताने की अपील की। राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने कानपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क किया। राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने शाहजहांपुर के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में  जनसंपर्क एवं सभाएं की। कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर एवं प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने अलीगढ़ में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी के पक्ष में कई सभाएं एवं जनसंपर्क किया।

प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने आज मिर्जापुर में आयोजित रोड़ शो कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा जनसभा को सम्बोधित किया। उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरपर्सन पंखुड़ी पाठक ने जनपद सुल्तानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क  किया। इसी क्रम में सुश्री पूनम पंडित कन्नौज, बुलंदशहर, मेरठ में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं एवं जनसंपर्क किया।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More