भाजपा के साथ है प्रदेश का जन मन: भूपेन्द्र सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश का जन और मन पूरी तरह से भाजपा के साथ है। यही कारण है कि निकाय चुनाव में सपा, बसपा व कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल चुनाव मैदान में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है। उन्होंने कहा कि आतंक, अत्याचार, अपराध व अराजकता को पोषित करने वाले सपा-बसपा-कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है और इन दलों को जनता बार-बार नकार रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह चौधरी झांसी में झांसी, ललितपुर, जालौन के पार्टी नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम तथा विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा हर बार विजय के नए प्रतिमान स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  व मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी लोककल्याण तथा राष्ट्र को वैभवशाली बनाने के लिए अहर्निश कार्य कर रहे है। उनका परिवार देश और प्रदेश की जनता है। उन्होंने चुनाव प्रबंधन पर चर्चा करते हुए कहा कि सतत् सम्पर्क व संवाद और मतदान होने तक बूथ की अभेद्य संरचना ही विजय का मंत्र है और इस मंत्र को भाजपा कार्यकर्ता बखूूबी जानता है। उन्होंने कहा कि झांसी कमिश्नरी के तहत नगर निगम, नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करते हुए पार्षद प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करें, ताकि प्रत्येक निकाय भाजपा का बहुमत हो और विकास की अविरल गंगा में किसी भी प्रकार कोई व्यवधान ना हो।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More