देवासुर संग्राम से योगी का संदेश

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर,लखीमपुर खीरी व बलरामपुर में जनसभा कर भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान किया। कहा कि यह नगर निकाय चुनाव देवासुर संग्राम बताते हुए कहा कि कभी इसी नैमिषारण्य की भूमि से महर्षि दधीचि ने दैवीय शक्तियों के विजय के लिए अपनी अस्थियां वज्र बनाने के लिए दी थीं। यह समय भी इस चुनाव में दानव रूपी भ्रष्टाचारियों, दुराचारियों, माफिया और अपराधियों को सबक सिखाने का है। उन्होंने कहा कि काशी चमक चुकी है, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। मथुरा-वृंदावन के कायाकल्प का काम चल रहा है, अब नैमिषारण्य की बारी है। काशी विश्वनाथ धाम की तरह ही नैमिषारण्य का कायाकल्प होने के बाद यहां धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। नैमिषारण्य का इतिहास हजारों-हजार साल पुराना है। नैमिषारण्य वैदिक ज्ञान की धरोहर है। भारतीय जनता पार्टी सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि की प्रतीक है। इंफ्रास्ट्रक्चर, हाइवे, एयरपोर्ट निर्माण जैसी विकासपरक योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य भाजपा ही करा रही है।

हमारे धार्मिक स्थल राष्ट्रीय एकात्मता के प्रतीक है। इस दिशा में सरकार छोटी काशी के रूप में विख्यात गोला गोकरण धाम कॉरिडोर का निर्माण करा रही है। सरकार दुधवा नेशनल पार्क में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। वर्ष 2017 से पहले गोंडा से देवीपाटन मंदिर पहुंचने में चार घंटे लगते थे। अब य़ह दूरी पैंतालीस मिनट में पूरी हो जाती है। पचास वर्षों से लंबित सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना को डबल इंजन की सरकार ने पूरा किया। पहले कोई पूछता ही नहीं था कि बलरामपुर में कभी मेडिकल कॉलेज बनेगा, लेकिन जल्द ही मेडिकल कॉलेज प्रारंभ कर दिया जाएगा। मां पाटेश्वरी के नाम पर एक विश्वविद्यालय देने का भी काम किया है। देवीपाटन कमिश्नरी में तीन-तीन मेडिकल कॉलेज बनेंगे। आज बहराइच और गोंडा में इसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। जबकि बलरामपुर में हॉस्पिटल का कार्य पूरा हो गया है। श्रावस्ती में एयरपोर्ट निर्माण कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More