ऑपरेशन कावेरी: सूडान में फंसे भारतीयों के 10वें जत्थे को सुरक्षित निकाला गया

शाश्वत तिवारी


भारत ने हिंसा ग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों के 10वें जत्थे को सुरक्षापूर्वक बाहर निकाल लिया है। उन्हें सूडान पोर्ट से सऊदी शहर जेद्दा लाया गया है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि नई दिल्ली ने संघर्षग्रस्त अफ्रीकी देश में ऑपरेशन कावेरी जारी रखा है। सूडान की सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच चल रहे शसस्त्र संघर्ष के बीच इस बचाव अभियान के तहत भारत सूडान में फंसे अपने लोगों को निकाल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया ‘ऑपरेशन कावेरी जारी है। भारतीय वायुसेना के C-130J फ्लाइट में 135 यात्रियों के साथ 10वां जत्था पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए रवाना हुआ। इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने लिखा आईएनएस तरकश ने ऑपरेशन कावेरी के प्रयासों को बल दिया।

भारतीयों का 9वां जत्था पोर्ट सूडान से 326 यात्रियों को लेकर जेद्दा के लिए रवाना हुआ है। भारत ने जेद्दाह में एक ट्रांजिट फैसिलिटी स्थापित की है और विदेश राज्य मंत्री (MoS) वी मुरलीधरन सऊदी अरब शहर से निकासी मिशन की देखरेख कर रहे हैं। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने शुक्रवार को भारतीय दूतावास के अधिकारियों के परिवार के सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए एक ट्विटर पोस्ट शेयर किया जो 121 बचाए गए भारतीयों के 8वें बैच का हिस्सा थे। उन्होंने ट्विट किया एक साहसी रेस्क्यू अभियान। 121 भारतीयों का 8वां जत्था वाडी सीदना, सूडान से IAF C 130 J द्वारा जेद्दा पहुंचा। यह निकासी अधिक जटिल थी, क्योंकि वाडी सीदना सूडान की राजधानी खार्तूम के आसपास है। हमारे दूतावास के अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी इस समूह का हिस्सा थे। उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More