संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने निकाला तिरंगा मार्च

नई दिल्ली। बजट सत्र के दूसरे चरण के आखिरी दिन गुरुवार को कांग्रेस तथा विपक्ष के कई दलों ने यहां संसद भवन परिसर से तिरंगा मार्च निकाला और कहा कि यह उनकी लोकतंत्र को बचाने और बोलने का अधिकार बरकरार रखने की लड़ाई है। तिरंगा मार्च लोकसभा के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद यहां संसद भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने से निकाला गया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी तथा विपक्षी दलों के सांसदों ने भाग लिया। मार्च में हिस्सा लेने वाले सभी सदस्य हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।

खड़गे ने मार्च के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अदानी महाघोटाले पर मोदी सरकार डरी हुई है, इसलिए वह संयुक्त संसदीय समिति (JPC) का गठन नहीं करना चाहती है। कांग्रेस तथा विपक्ष के संसद सदस्य इसी मांग को लेकर संसद भवन से विजय चौक तक तिरंगा मार्च निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा, कि लोकतंत्र में लोकतांत्रिक तरीके से लड़ना हमारा अधिकार है। अगर सरकार यह नहीं मानती तो वह हठधर्मी है। अगर आप लोकतंत्र को जिंदा रखना चाहते हैं, तो विपक्ष की बात भी सुननी चाहिए। मोदी सरकार अदानी महाघोटाले पर पूछे जाने वाले सवालों से डरी हुई है, इसलिए इस घोटाले की जांच के लिए JPC का गठन नहीं करना चाहती है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि अदानी किन देशों के प्रधानमंत्रियों, उद्योगपतियों से मिले हैं। उन्हें सरकार की मदद से कौन से ऑर्डर मिले हैं। इस मुद्दे पर विपक्षी दल चाहते हैं कि सरकार JPC का गठन करे लेकिन सरकार इसके गठन से डर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घोटाले पर सरकार से सवाल किया लेकिन सरकार मुद्दे से ध्यान भटकाने में लगी है। उन्होंने कहा “मोदी सरकार सिर्फ लोकतंत्र की बातें करती है लेकिन जो कहती है वह करती नहीं है। सरकार ने 50 लाख करोड़ का बजट सिर्फ 12 मिनट में पास कर दिया और कहती रही कि विपक्ष हंगामा कर रहा है। ऐसा पहली बार हुआ, जब संसद को सरकार ने नहीं चलने दिया।

कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार खुद ही संसद नहीं चलने देना चाहती है। सवाल है कि वह अदानी घोटाले पर चर्चा कराने से क्यों डर रही है। इस बीच यह भी जानकारी मिली है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सत्र की समाप्ति के बाद आज शाम चाय पार्टी का आयोजन किया है लेकिन इस चाय पार्टी में कांग्रेस सहित 13 विपक्षी दलों के नेता शामिल नहीं हो रहे हैं।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More