मुलायम सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार देकर मोदी ने उनके ‘संघ सेवा’ का सम्मान किया है: शाहनवाज़ आलम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि सपा के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव जी को भाजपा सरकार ने उनकी ‘संघ सेवा’ के लिए मरणोपरांत पद्मविभूषण पुरस्कार दिया है। कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान में शाहनवाज़ आलम ने कहा कि समाजवादी पार्टी का अस्तित्व अब खत्म होने को है। मुसलमान लोकसभा चुनाव में पूरी तरह कांग्रेस के साथ हैं। वहीं पिछले दो लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी अखिलेश यादव के सजातीय मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा भाजपा में चला गया था। ऐसे में अब सपा की राजनीतिक भूमिका खत्म हो गयी है। उसे भाजपा को जितनी मदद पहुंचानी थी वो पहुंचा चुकी है। इसीलिए अब भाजपा ने मुलायम सिंह यादव जी को परणोपरानंत पद्म विभूषण देकर उनके ‘संघ सेवा’ के लिए पुरस्कृत किया है। इसी एहसान के बदले मुलायम सिंह जी के परिवार पर चल रहे आय से अधिक संपत्ति मामले को भी बन्द कर दिया गया।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुलायम सिंह जी ने संसद के अंदर कहा था कि वो चाहते हैं कि मोदी जी दुबारा प्रधानमंत्री बनें। यह अपने सजातीय वोटरों को भाजपा को वोट करने का संकेत था और इसी वजह से बसपा से गठबंधन के बावजूद वो मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, सहारनपुर, अमरोहा, रामपुर, आजमगढ़ जैसे मुस्लिम बहुल सीटें ही जीत पाये और सजातीय बहुल बदायूं और कन्नौज से अखिलेश जी के भाई और पत्नी तक चुनाव हार गए।

वहीं बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भी आरोपियों लालकृष्ण आडवाणी, साध्वी ऋतंभरा, उमा भारती, मुरली मनोहर जोशी और विष्णु हरि डालमिया व अन्य के खिलाफ़ मुकदमों को भी कमज़ोर करके उन्होंने संघ की काफी मदद की थी। उन्होंने कहा कि पुरस्कार ग्रहण करते समय अखिलेश यादव जी का यह कहना कि नेता के विचारों और कार्यों का सम्मान हुआ है बिल्कुल सही है। यह विचार और कार्य हमेशा से संघ के एजेंडे को सूट करता था। मुसलमान इसे खूब अच्छी तरह समझ रहे हैं।

Politics Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव का रण: पूर्वांचल में मज़बूत दिख रहा महागठबंधन, जीत की जगी आस

योगी की असल परीक्षा उनके घर में, बस्ती, आज़मगढ़, अम्बेडकरनगर, मऊ और ग़ाज़ीपुर में बीजेपी को जिताना बड़ी चुनौती काम नहीं आ रहा विकास का अलाप, रंग लाएगी बहुलता इलाके की एक जुटता पहल एकता देख महागठबंधन की जगी उम्मीद, कई सीटों पर मन सकता है जीत का जश्न ए अहमद सौदागर लखनऊ। अभी कुछ […]

Read More
Uttar Pradesh

निरीक्षण के दौरान झांसी DRM की दो टूक- ‘सुरक्षा एवं साफ-सफाई में लापरवाही क़तई बर्दाश्त नहीं’

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- खैरार- भीमसेन रेल खंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण हरपालपुर, महोबा, खैरार, रागौल, भरुआसुमेरपुर, घाटमपुर तथा भीमसेन स्टेशन का भी किया सघन जाँच मज़दूर दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खैरार-भीमसेन रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया […]

Read More
Loksabha Ran Uttar Pradesh

कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी : नरेन्द्र

प्रधानमंत्री मोदी ने आगरा में विशाल जनसभा को किया संबोधित बोले मोदी – कांग्रेस आये दिन बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करती है सपा कर रही है यादवों और पिछड़ों के साथ विश्वासघात : मोदी ओबीसी का हक छीनकर अपने वोटबैंक को देना चाहता है इंडी गठबंधन : मोदी शहजादे की एक्स-रे मशीन बहन-बेटियों के […]

Read More