तेलंगाना पुलिस ने बंदी संजय को किया गिरफ्तार

करीमनगर। तेलंगाना पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद बंदी संजय कुमार को मंगलवार देर रात यहां गिरफ्तार कर लिया गया। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) थुला श्रीनिवास के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने उन्हें मंगलवार देर रात करीब 12 बजे उस समय हिरासत में लिया, जब वह अपनी ससुराल में थे और उन्हें राचकोंडा पुलिस आयुक्तालय के तहत बोम्मलाराराम थाने में स्थानांतरित कर दिया। संजय ने पुलिस से अपनी गिरफ्तारी के कारण के बारे में बहस की हालांकि, ACP श्रीनिवास ने स्पष्टीकरण देने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें गिरफ्तार करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि थाने में कारण बताया जाएगा।

BJP अध्यक्ष की गिरफ्तारी की खबर सुनकर पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने से रोकने का प्रयास किया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की हालांकि, पुलिस ने जबरदस्ती संजय को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें बोम्मलारामराम थाने ले गईं। संजय की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य भर में धरना दिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें विशेष जांच दल (SIT) के समक्ष उपस्थित होने में विफल रहने के कारण गिरफ्तार किया है, जिसने उन्हें तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) प्रश्न पत्र लीक होने के मुद्दे से संबंधित सबूत दिखाने के लिए नोटिस जारी किया था। दरअसल, उन्होंने SIT के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के बजाय, अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए एक कानूनी टीम भेजी। गिरफ्तारी का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि उन्होंने कथित तौर पर सोमवार और मंगलवार को 10वीं कक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने से संबंधित एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई थी।

तेलंगाना BJP के आधिकारिक प्रवक्ता एन वी सुभाष ने बंदी संजय कुमार की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। सुभाष ने सवाल किया कि क्या राज्य में कोई लोकतंत्र है? उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा आधी रात में गिरफ्तारी बेहद निंदनीय है। उन्होंने अपने बयान में कहा, कि उन्होंने बिना कोई कारण बताये हमारे पार्टी प्रमुख को जबरन उठा लिया और यहां तक कि करीमनगर लोकसभा क्षेत्र से चुने गए एक जनप्रतिनिधि का भी सम्मान नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव अमानवीय हैं और संजय को अपने प्रियजनों के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने दे रहे हैं क्योंकि वह सत्ता के नशे में चूर हैं। BJP प्रवक्ता ने अपने पार्टी प्रमुख की तत्काल रिहाई की मांग की।

संजय अपनी सास के निधन के बाद नौवें दिन के रीति-रिवाज में शामिल होने के लिए करीमनगर पहुंचे थे। यहीं से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान, पार्टी कार्यकर्ताओं और परिवार के सदस्यों ने कारण जानना चाहा, लेकिन पुलिस ने बिना कारण बताये ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सुभाष ने संजय की गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक करार दिया और आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने KCR पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस हद तक गिर गए हैं कि पुलिस की मदद से वह अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को उनके प्रियजनों के अंतिम संस्कार में शामिल होने से रोक रहे हैं। इस बीच, तेलंगाना के BJP विधायक रघुनंदन राव गिरफ्तारी के बारे में पूछताछ करने के लिए यदाद्रि भुवनगिरि जिले के बोम्मलारामराम थाने पहुंचे। इस दौरान,पुलिस और राव के बीच बहस हुई। उन्होंने राज्य BJP प्रमुख को गिरफ्तार करने के कारणों का खुलासा नहीं करने और संविधान तथा उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए पुलिस की आलोचना की। (वार्ता)

National

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी लोगों के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन दोहराया

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को इजरायल और फिलिस्तीन के संघर्ष को खत्म करने को लेकर दो-राज्य समाधान के अपने समर्थन को दोहराया। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में टू-स्टेट सॉल्यूशन की नई दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जिसमें फिलिस्तीनी लोगों के लिए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के […]

Read More
National Politics

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः सीएम योगी

अपने सरकारी आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस दिशाहीन थी, अब नेतृत्व विहीन भी हो गई है कांग्रेस के नेता भारत की सभ्यता, संस्कृति को अपमानित करने का करते हैं प्रयासः सीएम महाराष्ट्र दौरे पर जाने से पहले सीएम ने कहा, वहां की राष्ट्रवादी जनता मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने […]

Read More
National

DPI के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर रहा है, बल्कि वह दुनिया भर के अन्य देशों के लिए भी प्रेरणा का एक स्त्रोत बनकर उभरा है। इसकी झलक पिछले हफ्ते देखने को मिली, जब भारत ने डीपीआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की। यह पहला मौका था, […]

Read More