Notification issued : यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए जारी की गई आरक्षण सूची, नौ मेयर पद आरक्षित और आठ सामान्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए गुरुवार शाम को आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। राजधानी लखनऊ में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नगर निकाय चुनाव को लेकर मेयर पदों, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद सीटों के लिए के लिए आरक्षण सूची को जारी की। जिसके बाद यूपी में होने वाले निकाय चुनाव का रास्ता का साफ हो चुका है। यूपी शासन की ओर से इस संबंध में आज आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। आरक्षण पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व महिला वर्ग को शामिल किया गया है। वहीं शासन ने आरक्षण के संबंध में संभावित आपत्तियों को छह अप्रैल से पहले दर्ज कराने के लिए कहा है। बता दें कि प्रदेश के 17 नगर निगम में से नौ नगर निगम के मेयर पद आरक्षित कर दिए गए हैं। जिसमें आगरा नगर निगम अनुसूचित जाति महिला, झांसी नगर निगम अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर नगर निगम पिछड़ा वर्ग महिला, फिरोजाबाद नगर निगम को पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर नगर निगम को पिछड़ा वर्ग, मेरठ नगर निगम को पिछड़ा वर्ग, लखनऊ नगर निगम को महिला, कानपुर नगर निगम को महिला और गाजियाबाद नगर निगम को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं आठ सीटें सामान्य हैं। जिसमें वाराणसी नगर निगम अनारक्षित, प्रयागराज नगर निगम अनारक्षित, अलीगढ़ नगर निगम अनारक्षित, बरेली नगर निगम अनारक्षित, मुरादाबाद नगर निगम अनारक्षित, गोरखपुर नगर निगम अनारक्षित, अयोध्या नगर निगम अनारक्षित, मथुरा-वृंदावन नगर निगम को अनारक्षित किया गया है।


गौरतलब है कि यूपी की 760 नगर निकायों में नगर निगम के मेयर, नगर पालिका-नगर पंचायत के अध्यक्ष और पार्षद सीटों के लिए पिछले साल दिसंबर में ही चुनाव कराए जाने की प्लानिंग थी। राज्य सरकार ने निकाय चुनाव के लिए सीटों का आरक्षण भी जारी कर दिया था लेकिन आरक्षण को लेकर मामला हाईकोर्ट चला गया। हाई कोर्ट ने बगैर ओबीसी आरक्षण के तत्काल चुनाव कराने का आदेश दिया तो यूपी सरकार इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूपी सरकार ने रिटायर्ड जज राम औतार सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय ओबीसी आयोग का गठन किया था जिसने अपनी सर्वे रिपोर्ट अब सरकार को सौंप दी है। उस रिपोर्ट को कोर्ट ने भी स्वीकार कर लिया है और अब उसी कड़ी में आज शाम अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अब जल्द ही यूपी निकाय चुनाव के लिए तारीखों का एलान हो जाएगा। ‌

Central UP

LDA: अफसरों ने खोला कमाई का नया जरिया, अब सीलिंग के जरिए हो रही धन उगाही

पखवाड़ा बीता नहीं खुल गया कॉम्प्लेक्स का जिम और दुकानें आशियाना के खजाना मार्केट चौराहे का मामला राकेश यादव लखनऊ। पहले तालाब की जमीन पर का निर्माण कराया। फिर अवैध तरीके से हुए इस निर्माण को ढहाने का आदेश पारित किया। यह सिलसिला अभी चल ही रहा था कि बीती 10 अप्रैल को कॉम्प्लेक्स में […]

Read More
Uttar Pradesh

निरीक्षण के दौरान झांसी DRM की दो टूक- ‘सुरक्षा एवं साफ-सफाई में लापरवाही क़तई बर्दाश्त नहीं’

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- खैरार- भीमसेन रेल खंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण हरपालपुर, महोबा, खैरार, रागौल, भरुआसुमेरपुर, घाटमपुर तथा भीमसेन स्टेशन का भी किया सघन जाँच मज़दूर दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खैरार-भीमसेन रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया […]

Read More
Central UP

मतदान की अनोखी पहल, परिवार और कर्मचारियों के साथ मतदान करें व्यापारी

कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों से की अपील नया लुक संवाददाता लखनऊ। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमीनाबाद में बैठक कर राजधानी में कपड़ा सहित सभी ट्रेड के व्यापारियों से अपील की है कि प्रदेश में जहां मतदान हो वहां व्यापारी वर्ग अपने परिवार और […]

Read More