किस दिन कैसा भोजन करने से सभी ग्रह होते हैं मजबूत?

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


भगवान हनुमान का प्रिय दिन हैमंगलवार। इस दिन लाल वस्तुओं का सेवन करना और साथ ही दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन मसूर की दाल, गुड़, अनार, जौ और शहद का सेवन करना चाहिए। बुध को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। शनिवार को उड़द की दाल की खिचड़ी अच्छी मानी जाती है तो मंगलवार को लाल रंग की चीजें खाना शुभ होता है। ज्योतिष अनुसार ऐसा करने के पीछे ग्रहों को मजबूत करना मुख्य कारण होता है। जैसा ये तो सभी जानते हैं कि शनिवार का दिन शनि का होता है इसलिए इस दिन काली दाल का सेवन करना अच्छा माना गया है। इसी तरह हर दिन ग्रहों के हिसाब से भोजन किया जाए तो इससे जीवन में आने वाली परेशानियां कम हो सकती हैं।

सोमवार: नए सप्ताह की शुरुआत इस दिन से होती है। भगवान शिव का ये प्रिय दिन माना जाता है। इस दिन अपने खाने में सफेद चीजों को शामिल कर सकते हैं। जैसे बिना छिलके की उड़द की दाल, दूध, चावल, चीनी से बनी खीर इस दिन खाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इससे चंद्रमा मजबूत होता है।

मंगलवार: भगवान हनुमान का प्रिय दिन है मंगलवार। इस दिन लाल वस्तुओं का सेवन करना और साथ ही दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन मसूर की दाल, गुड़, अनार, जौ और शहद का सेवन करना चाहिए। इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है।

बुधवार: गणेश जी अराधना का शुभ दिन है बुधवार। इस दिन बुध को मजबूत करने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो जाएगा।

नवदुर्गा का षष्टम स्वरूप

गुरुवार: गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए इस दिन चने की दाल, अरहर की दाल, पीली खिचड़ी, मूंग की दाल, हल्दी का सेवन करना चाहिए। इससे आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

शुक्रवार : सुख और समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन दाल, काली मिर्च, लौंग, तेजपत्ता, काले नमक का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी।

शनिवार : शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए शनिवार को तिल, उड़द की दाल, काली मिर्च, लौंग, तेजपत्ता, काले नमक का खाने में प्रयोग करना चाहिए।

रविवार: सूर्य के शुभ प्रभाव के लिए इस दिन बिना नमक का भोजन करना चाहिए। साथ ही इस दिन चने की दाल और मूंग की दाल खाना भी शुभ माना गया है।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें,

Religion

JYOTISH: ये 12 नायाब रत्‍न दूर कर सकते हैं 12 प्रकार की बीमारियां

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद रत्‍नों को प्रकृति का हमें दिया गया अनमोल और बेजोड़ उपहार माना जाता है। ज्‍योतिष विद्या में रत्‍नों का विशेष महत्‍व बताया गया है। विभिन्‍न प्रकार के रत्‍नों को धारण करके जहां ग्रह दशा और दरिद्रता दूर की जा सकती है। वहीं इन्‍हीं रत्‍नों के माध्‍यम से स्‍वास्‍थ्‍य की समस्‍याओं […]

Read More
Religion

साहस, पराक्रम और नकारात्मक शक्तियों से बचने के लिए घर के इस दिशा में लगाएं शमी

शमी का पौधा आप ऐसे लगाएंगे और रखेंगे ध्यान तो जीवन में आएगी सुख, शांति और समृद्धि क्या शमी के पौधे को दक्षिण दिशा में रखा जा सकता है? ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र वास्तु के अनुसार घर में किसी भी पौधे को सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर जब हम […]

Read More
Religion

वरुथिनी एकादशी आजः भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग, जीवन में होगा खुशियों का आगमन

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता एकादशी तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर कामदा एकादशी व्रत किया जाता है। इस बार यह तिथि 19 अप्रैल को है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-व्रत करने का विधान है। मान्यता है […]

Read More