सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : केशव मौर्य

शारदानगर वार्ड में राष्ट्रपति के भाषण पर हुई गोष्ठी


लखनऊ। शारदा नगर प्रथम वार्ड में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर गोष्ठी हुई। पार्षद विनोद मौर्य द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का केशव प्रसाद मौर्या शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनहित के लिए लागू की गई योजनाओं को जनता तक पहुंचाये। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि पहले जो भारत अपनी अधिकांश समस्याओं के लिए दूसरों पर निर्भर था, वहीं भारत आज दुनिया भर की समस्याओं के समाधान का माध्यम बन रहा है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मुकेश शर्मा ने भी सभी उपस्थित गणमान्य लोगों को डबल इं‌जन की सरकार की उपलब्धियों को सभी तक पहुं‌चाने का कार्य किया गया। इस अवसर पर गिरजा शंकर गुप्ता, शिव शंकर विश्वकर्मा, कोशलेन्द्र द्विवेदी, कार्तिकेय दीक्षित, राम नरेश, विनीत शुक्ला, रामसिंह, हनुमान पाल, आशिफ, अफशर उपस्थित रहें।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More