म्यांमार में फंसे आठ भारतीय आये भारत, अब तक 315 नागरिकों को बचाया गया

शाश्वत तिवारी


विदेशों में फंसे नागरिकों को वापस अपने वतन लाने के लिए विदेश मंत्रालय लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में म्यांमार में अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट द्वारा फर्जी नौकरी की पेशकश के शिकार हुए आठ भारतीय नागरिकों को गुरुवार को वापस लाया गया है। म्यांमार में भारत उच्चायोग ने ट्वीट किया कि म्यांमार में अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट की नौकरी की पेशकश के शिकार हुए आठ भारतीय नागरिकों को वापस भेज दिया। वे यांगून से कोलकाता के लिए रवाना हुए जहां से वे भारत में अपने मूल स्थानों पर जाएंगे।

यांगून में भारतीय दूतावास ने म्यांमार के अधिकारियों और अन्य संपर्कों द्वारा प्रदान की गई सहायता की सराहना की। और कहा है कि अब तक लगभग 315 भारतीय नागरिकों को म्यांमार से बचाया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट से नौकरी की पेशकश के शिकार थे। जबकि हम शेष भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए अपने प्रयासों को जारी रखे हुए हैं।

इससे पहले फरवरी 2023 में म्यांमार से नौ भारतीयों को वापस लाया गया था। भारतीय नागरिकों के लिए एक परामर्श में विदेश मंत्रालय ने आईटी-कुशल युवाओं को आगाह किया था, जो इस तरह के फर्जी नौकरी रैकेट के निशाने पर थे। गौरतलब है कि लाओस और कंबोडिया में भी इसी तरह के जॉब रैकेट के मामले सामने आए हैं। वियनतियाने नोम पेन्ह और बैंकॉक में भारतीय दूतावास वहां से लोगों को वापस लाने में मदद कर रहे हैं। पीड़ितों को कथित तौर पर अवैध रूप से सीमा पार म्यांमार में ले जाया गया और कठोर परिस्थितियों में काम करने के लिए बंदी बना लिया गया।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More