BJP शासन में महिला सशक्तिकरण के कार्य: भूपेन्द्र चौधरी

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अयोध्या में BJP महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि  माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में केंद्र में BJP की सरकार बनने के बाद से ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में  निरंतर  कार्य हो रहे है।जिसका परिणाम है कि आज नारी शक्ति देश की प्रगति को तीव्र गति से  आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण के संकल्प के तहत सरकार की योजनाओं के केंद्र में महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक उन्नति को रखा।

जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश BJP सरकार द्वारा निर्मित भयमुक्त वातावरण से मां, बहिन, बेटियों की प्रतिभा को नए पंख मिले है। आज देश व प्रदेश के बदले वातावरण में मातृशक्ति अवसरों को परिणाम में परिवर्तित करके प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व कर रही है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने जन-जन के मर्म को स्पर्श किया है और तभी देश के लिंगानुपात में साकारात्मक सुधार हुआ है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष  भूपेंद्र सिंह चौधरी व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  गीता शाक्य  ने किया। जबकि समापन सत्र महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने संबोधित किया तथा प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। चार सत्रों में सम्पन्न हुई प्रदेश कार्यसमिति बैठक में महिला मोर्चा के आगामी कार्य योजना को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य जी द्वारा पटल पर रखा गया।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा की मोदी सरकार व योगी साकार की जनकल्याणकरी नीतियों तथा BJP की विचारधारा को देश की आधी आबादी तक पहुंचाने का माध्यम सिर्फ महिला मोर्चा है। माताओं, बहिनों से सतत संवाद व संपर्क से महीला मोर्चा हर घर के हर चूल्हे तक सबका साथ-सबका विकास की नीति को परोसने का काम कर सकती है। उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव  में भी पार्टी की विजय में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। प्रदेश BJP अध्यक्ष ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों के ऐजेंडे में महिलाओं का कभी भी कोई स्थान नहीं रहा। उन्होने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने एक लाख से अधिक महिलाओं को सरकारी नौकरी, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एक करोड़ 47 लाख गरीब महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से एक लाख 52 हजार कन्याओं का विवाह अनुदान, एक535 थानों में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना जैसे निर्णयों ने मिशन शक्ति की परिकल्पना को सकार करते हुए प्रदेश में महिला कल्याण के कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश की राजनीति को बदलने का काम किया है। प्रदेश BJP अध्यक्ष ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को आवाह्न किया की वह बूथ स्तर तक मोदी-योगी सरकार के जनकल्याणकरी कार्यां को जन-जन तक पहुंचाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व विजय सुनिश्चित करने के लिए तय  योजना रचना के अनुसार कार्य करें।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष  वनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि महिला शक्ति महाशक्ति है। BJP की नीतियों में महिला सशक्तिकरण हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है। उन्होंने कहा BJP वंशवाद, परिवारवाद के आधार पर चलने वाली पार्टी नहीं है। यह वह पार्टी है जो लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करती है। महिलाओं की स्वतंत्रता विकास और सुरक्षा BJP का ध्येय है। उन्होंने कहा आज संसद में सबसे अधिक महिला सांसद भारतीय जनता पार्टी की है। देश की पहली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण BJP की कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा BJP के लिए हमेशा से प्राथमिकता में रहा है, इसीलिए वर्षों से कुप्रथा का शिकार अल्पसंख्यक महिलाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म किया।

उन्होंने कहा आज राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। हमारे पास प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा नेतृत्व है, जिनके नेतृत्व में BJP सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए कार्यों की लंबी फेहरिस्त है। ऐसे में महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता यदि अपने-अपने बूथ पर व्यापक स्तर पर जनसंपर्क करते हुए लोगों को जोड़ने का काम करती है। तो आगामी चुनावों में हमारी जीत सुनिश्चित ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक होगी। द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद गीता शाक्य ने महिला मोर्चा की कार्ययोजना विस्तार से पटल पर रखते हुए कहा कि बूथ विजय अभियान, बूथ समिति सत्यापन, पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य तथा हर बूथ पर आगामी समय में होने वाले सदस्यता अभियान में महिला मोर्चा को विशेष भागीदारी करनी होगी।

महिला शक्ति सम्मान समारोह, सेल्फी विद लाभार्थी, घर-घर सम्पर्क, स्वयं सहायता समूह से सम्पर्क, प्रबुद्ध वर्ग का सम्मान जैसे कार्यो के साथ ही संगठन के द्वारा चलाये जा रहे सभी अभियानों एवं कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की पूर्ण भागीदारी रहेगी। गीता शाक्य ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ ही भारत को आगे बढ़ना है। हम सभी 125 करोड़ देशवासियों को मिलकर एक विश्वास रखते हुए मिलकर एक साथ आगे बढ़ेंगे और हमसब के प्रयास से हम एक नया सुपर पावर इंडिया बनाने में सफल होंगे। महिला मोर्चा के प्रदेश  प्रभारी वा उपाध्यक्ष  विजय बहादुर पाठक राजनैतिक प्रस्ताव महिलाओं के सम्मुख प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सांसद राज्यसभा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह व सांसद राज्यसभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगीता यादव  मौजूद रही।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More