मां विंध्यवासिनी के दर पर भागवत ने टेका माथा

मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को यहां विंध्याचल में विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन कर पूजन किया। भागवत ने आज सुबह लगभग साढ़े दस बजे मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में दर्शन पूजन किया। सभी धार्मिक कार्य स्थानीय विधायक रत्नाकर मिश्र की अनुपस्थिति में उनके पुत्र चित्रसेन मिश्र एवं आलोक पाण्डेय पंडा द्वारा कराया गया।

भागवत ने पूरे विधि विधान से वैदिक रीति रिवाज से मां की अभ्यर्थना कर आशीर्वाद मांगा। उन्होने धाम में स्थित मां काली मां सरस्वती देवी के लघु त्रिकोण का परिक्रमा कर दर्शन किए। हालांकि उनके प्रोटोकॉल में दर्शन पूजन का कार्यक्रम नहीं था लेकिन प्रसिद्ध शक्तिपीठ में उनकी अटूट आस्था को देखते हुए माना जा रहा था कि वे अवश्य दर्शन पूजन करेंगे और वही हुआ। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूजन के समय धाम को आम दर्शनार्थियों से खाली करा लिया गया था।

इससे पहले भागवत दो दिन की यात्रा पर सोमवार को यहां देवरहवा बाबा आश्रम पहुंचे थे। उन्होंने आश्रम के हंस बाबा के साथ राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में दो घंटे तक बैठक कर चर्चा की। मंगलवार सुबह भागवत आश्रम मे स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और 51 मन लड्डू का भोग लगाया। सारा धार्मिक पूजन काशी से आए पंडितों द्वारा सम्पन्न कराया गया। संघ प्रमुख की यहां तीसरी यात्रा थी। आश्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत की यात्रा व्यवस्था में स्थानीय स्वयंसेवक थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्थानीय क‌ई थानों की पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। खुद जिलाधिकारी सहित कई अफसर मौजूद थे।

चप्पे-चप्पे पर तैनान रही पुलिस

मोहन भागवत के पूजन-अर्चन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस के जवान पूरी तरह अलर्ट रहे। देवरहा हंस बाबा आश्रम तक जाने वाले मार्ग के हर चौराहे-तिराहे पर पुलिस जवान तैनात रहे। तीन चार दिन पहले ही प्रशासन को पता चल गया था। कि जनपद में मोहन का कार्यक्रम प्रस्तावित है, ऐसे में आगमन के दिन पूरी व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई थी।(वार्ता)

Loksabha Ran Uttar Pradesh

कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी : नरेन्द्र

प्रधानमंत्री मोदी ने आगरा में विशाल जनसभा को किया संबोधित बोले मोदी – कांग्रेस आये दिन बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करती है सपा कर रही है यादवों और पिछड़ों के साथ विश्वासघात : मोदी ओबीसी का हक छीनकर अपने वोटबैंक को देना चाहता है इंडी गठबंधन : मोदी शहजादे की एक्स-रे मशीन बहन-बेटियों के […]

Read More
Uttar Pradesh

अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले कईयों का हुआ खात्मा पर नाम अभी भी चर्चा में

  ए अहमद सौदागर लखनऊ। जरायम की दुनिया में कदम रखने वाले बख्शी भंडारी, श्रीप्रकाश शुक्ला, मुन्ना बजरंगी, मुख्तार अंसारी, रमेश कालिया या फिर भरी अदालत में हुई जीवा की हत्या। यह तो महज बानगी भर नाम हैं और भी यूपी में कुछ ऐसे नाम अपराध की दुनिया में शामिल हैं जिसके नाम ज़ुबान पर […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

एक बार ओछी राजनीति शुरू, बार-बार ‘DIRTY POLITICS’ करते हैं ये दो नेता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय में फिर शुरू हुआ वाकयुद्ध निकम्मा और मानसिक दिवालिया जैसे शब्दों का होने लगा प्रयोग लखनऊ। अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में राहुल गांधी को ‘निकम्मा’ सांसद कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेठी का […]

Read More