कंगाली के बीच पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ दोस्ती निभाने तुर्की रवाना

भुखमरी,बेबसी और कंगाली के हालात के बीच इस यात्रा पर उठे सवाल

उमेश तिवारी

काठमांडू/नेपाल। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तुर्किये रवाना हो चुके हैं। उनकी यात्रा का मकसद तुर्किये में आए भीषण भूकंप से पीड़ितों के प्रति पाकिस्तान का समर्थन प्रकट करना है। हालांकि, शहबाज शरीफ के तुर्किये यात्रा के टाइमिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान इस समय भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। अगर अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने जल्द ही कर्ज नहीं जारी की तो पाकिस्तान डिफाल्टर घोषित हो सकता है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 3.7 बिलियन डालर के रिकार्ड न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है। इस कारण पाकिस्तान में महंगाई भी चरम पर है। इसके बावजूद पीएम शहबाज शरीफ अपने देश की चिंता छोड़ तुर्किये के प्रति प्यार दिखाने में जुटे हैं।

शहबाज शरीफ ने क्या कहा

तुर्किये रवाना होने से पहले पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर लिखा, ”मैं पाकिस्तान के लोगों और सरकार से हमारे तुर्किये के भाइयों और बहनों के प्रति अटूट एकजुटता और समर्थन के संदेश के साथ तुर्किये के लिए रवाना हो रहा हूं। दो देशों में रहने वाले एक राष्ट्र की भावना के अनुरूप, हम उनके नुकसान को अपना मानते हैं।शहबाज शरीफ ने तुर्किये में भूकंप आने के दूसरे दिन ही वहां जाने का ऐलान कर दिया था, लेकिन तब तुर्किये ने उन्हें आने से मना कर दिया था। तुर्किये ने कहा था कि हम भूकंप प्रभावित अपने लोगों के राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। ऐसे में किसी वीआईपी की अगवानी के लिए हमारे पास समय नहीं है।

शहबाज शरीफ की हो रही किरकिरी

शहबाज शरीफ की तुर्किये यात्रा को लेकर पाकिस्तानी अवाम उनकी जमकर खिंचाई कर रही है। कई लोगों ने ट्विटर पर अपने गुस्से का इजहार भी किया है। अमनाह जाबीन नाम की एक यूजर ने लिखा कि हमारे पीएम तुर्किये के साथ खड़े होने के लिए निकल रहे हैं, जबकि उनका अपना देश बदहाली में है। अपनी विदेश यात्राओं पर जनता का पैसा खर्च कर रहे हैं, जबकि देश जिंदा रहने के लिए हांफ रहा है। अपनों के साथ खड़ा नहीं हो सकते लेकिन दूसरों का साथ दे सकते हैं !! ऐसे कई यूजर्स ने शहबाज शरीफ के खिलाफ गुस्से का इजहार किया है।

तुर्किये और पाकिस्तान भाई-भाई

तुर्किये और पाकिस्तान की दोस्ती 70 साल से भी ज्यादा पुरानी है। तुर्किये ने हमेशा से ही इस्लाम के नाम पर पाकिस्तान को ज्यादा तरजीह दी है। तुर्किये के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोगन ने तुर्किये और पाकिस्तान की इस्लाम के नाम पर हुई दोस्ती को और ज्यादा मजबूत किया है। उन्होंने पाकिस्तान को खुश करने के लिए कई बार संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मसला उठाया है। हालांकि, भारत ने उतनी ही बार तुर्किये को करारा जवाब भी दिया है। यही कारण है कि तुर्किये और भारत के संबंध काफी खराब हैं।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More