बिहार के रास्ते नेपाल में घुसपैठ करने की कोशिश में एक भारतीय नागरिक सहित दो विदेशी महिला SSB की हिरासत में,

उमेश तिवारी


काठमांडू/ नेपाल। बिहार स्थित भारत-नेपाल सीमा पर तैनात SSB के जवानों ने भारत से नेपाल सीमा में प्रवेश कर रहे दो विदेशी महिलाओं को संदिग्ध परिस्थिति में हिरासत में लिया है। सीतामढ़ी के भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनबरा बार्डर पर SSB ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस मामले में एक भारतीय नागरिक को भी SSB ने हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए सभी को स्थानीय सोनबरसा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पूछताछ को लेकर पुलिस को भाषा समझने की दिक्कत आ रही है। जिसकी वजह से ट्रांसलेटर को खोजने की प्रकिया चल रही है। बताया जाता है की सोनबरसा के भारत नेपाल सीमा पर तैनात BOP 323/25 पर SSB के जवान गश्त लगा रहे थे। कि अचानक उनकी नजर दो महिलाओं पर पड़ी। महिलाओं को देखने से यह प्रतीत हो रहा था की वो किसी दूसरे मुल्क की हैं। उनका पहनावा और बात करने की शैली भी अलग तरह की प्रतीत हो रही थी। जब उन्हें रोककर पूछताछ की गई, तो दोनों महिला उज्बेकिस्तान की बताई गई।

दोनों महिलाओं के पास से उज्बेकिस्तान का पासपोर्ट बरामद किया गया। जो वहां की सरकार द्वारा जारी किया गया है। एक महिला का नाम रेनो है तो वही दूसरी महिला का नाम ओगुलीजन है। दोनों की उम्र लगभग 25 साल के आसपास है। इतना ही नहीं इनके साथ एक भारतीय नागरिक जिसको हिरासत में लिया गया है। उसका नाम अमित कुमार है जो सीतामढ़ी के ही बथनाहा थाना के हरिबेला का रहने वाला है।

सीतामढ़ी के एसपी हर किशोर राय के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम सोनबरसा थाना पहुंच कर हिरासत में लिए गए विदेशी महिलाओं से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की माने तो भारत में प्रवेश करने का उनके पास वीजा नहीं था। बिना इजाजत यह भारतीय सीमा से होते हुए नेपाल जा रहे थे। सीतामढ़ी  मुख्यालय के DSP राम कृष्ण ने बताया कि इसको लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है। अभी तक शुरुआती जांच में आपत्तिजनक जानकारी नहीं मिल सकी है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More