भारत ने सबसे पहले वायुसेना से “तुर्की” भेजी मदद….

शाश्वत तिवारी


सोमवार की सुबह तुर्की और सीरिया में एक के बाद एक करके लगातार तीन भूकंप आए इस भूकंप की तीव्रता 7.8 रिक्टर बताई जा रही है। इस हादसे ने दोनों देशों में तबाही मचा दी है। ऐसे में भारत ने सबसे पहले भूकंप पीड़ित इलाकों में मदद का ऐलान किया और राहत एवं सामग्री का पहला जत्था रवाना कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस आपदा पर अफसोस जाहिर किया और एक अच्छे पड़ोसी का दायित्व निभाते हुए पूरी मदद का आश्वासन दिया। पीएमओ के ऐलान के तुरंत बाद ही NDRF  की दो टीमें कुछ राहत सामग्री के साथ भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए रवाना हो गयीं। भारतीय वायुसेना विमान में भूकंप राहत सामग्री, अपडेटेड ड्रिलिंग मशीन, राहत एवं बचाव दल जिसमें पुरुष एवं महिला दोनों शामिल हैं, इन सब को भेजा गया है।

भूकंप से तबाह तुर्की: भारत ने सबसे पहले वायुसेना से भेजी मदद

भारत इस विपत्ति के समय पूरी तरह से भूकंप पीड़ितों के साथ खड़ा है। भारत के PMO से मदद के ऐलान के कुछ घंटों के बाद ही वायुसेना का एक विमान राहत सामग्री डॉग स्क्वॉड और NDRF  जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल है भेज दिया गया है। भारत की तरफ से मंगलवार को भी डॉग स्क्वायड, खोज और बचाव उपकरण, निकासी उपकरण और वाहनों सहित टीमें तुर्की के लिए रवाना हुईं हैं। भारत जरूरत के समय में तुर्की के लोगों का समर्थन करना जारी रखेगा वहीँ तुर्की ने भी भारत की इस मदद के लिए आभार व्यक्त किया है।

International

अब श्रीलंका की प्रतिभा निखारना चाह रहा भारत, ऐसे कर रहा मदद

भारत कर रहा श्रीलंकाई स्टार्ट-अप के लिए क्षमता निर्माण  नई दिल्ली। इस सप्ताह की शुरुआत में, इन्वेस्ट इंडिया और इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के साथ साझेदारी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की, जिसमें श्रीलंका के सौर स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को एक साथ लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को सोलरएक्स […]

Read More
International

एक और सधा कदम: भारत ने UN के आतंकवाद रोधी कोष में दिए पांच लाख डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक ट्रस्ट फंड में पांच लाख डॉलर का योगदान दिया है। यह कदम आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में बहुपक्षीय प्रयासों का समर्थन करने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक […]

Read More
International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More